*विंध्य भारत के स्थानीय संपादक को पितृ शोक मध्यप्रदेश श्रमजीवी संघ ने दी श्रद्धांजलि*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

विंध्य भारत के स्थानीय संपादक को पितृ शोक
मध्यप्रदेश श्रमजीवी संघ ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर / भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव विंध्य भारत हिंदी दैनिक अनूपपुर के स्थानीय संपादक रामबाबू चौबे (राम भैया) के पिता का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की शाम निधन हो गया।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियो ने घटना पर गहरा शोक करते हुए मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विंध्य भारत हिंदी दैनिक अनूपपुर के स्थानीय संपादक रामबाबू चौबे राम भैया के पिता राम हिन्छ चौबे की 82 साल का उम्र में निधन हो गया। वह विगत 2 माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की शाम प्रयागराज उत्तर प्रदेश में स्थित मांडा रोड अपने निज आवास पर अंतिम सांस ली। शनिवार की सुबह डेंगूर पुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, मुखाग्नि राम भैया ने दी।
जिले के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द बियाणी, मनोज द्विवेदी, राजेश शुक्ला, अजीत मिश्रा, मुकेश मिश्रा, मनोज शुक्ला, राजेश पयासी, अजय मिश्रा, चैतन्य मिश्रा, अमित शुक्ला, किशोर सोनी, सुधाकर मिश्रा, विजय उर्मलिया, राजनारायण द्विवेदी, आदर्श दुबे, हिमांशु बियाणी, आशीष द्विवेदी,आनंद पाण्डेय, अनुपम सिंह, अंजनी सिंह , निजामुद्दीन, अनीश तिगाला सहित अन्य पत्रकारों ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।