*काली मंदिर परिसर में चैत्र में होगा सहस्र चंडी महायज्ञ का आयोजन*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

काली मंदिर परिसर में चैत्र में होगा सहस्र चंडी महायज्ञ का आयोजन
राकेश तिवारी, पूजा गोल्हानी, व छत्तीसगढ़ के जस गीतों के गायकों की होगी भव्य प्रस्तुति
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ अनुपपूर जिला से ब्यूरो चीफ विकास सिंह राठौर की रिपोर्ट
अनूपपुर/डोला
हिन्दू नववर्ष में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक कोतमा गोहन्द्रा रोड काली मंदिर परिसर में श्री श्री 1008 श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमे माता की आराधना पूजन हवन के साथ भव्य भक्तिमय गीत संगीत की प्रस्तुति के साथ नगर में एक भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
आयोजक समिति श्री आदर्श एकता नव दुर्गा उत्सव समिति मुखर्जी चौक कोतमा द्वारा तैयारियों शुरू कर दी गई हैं । आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताए कि चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री के पूजन से शुरुवात होगी शाम 4 बजे कलश यात्रा पूरे नगर में भ्रमण करेगी देवी देवताओं के आवाहन के साथ सहस्र चंडी यज्ञ की शुरुवात होगी। कलश यात्रा में जबलपुर का अंतर्राष्टीय मशहूर श्याम बैंड अपनी प्रस्तुति देगी। नवरात्रि के द्वितीय दिवस माँ ब्रम्हचारिणी का पूजन हवन सुबह 8 से 12 पूजश व दोपहर 3 से 6 बजे तक हवन चलेगा व 4 अप्रैल को शाम 7 बजे से सुप्रसिद्ध गायक राकेश तिवारी के भजनों की प्रस्तुति होगी। 5 अप्रैल को प्रसिद्ध गायिका पूजा गोल्हनी भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा के भजनों की प्रस्तुति देगी ।
6 अप्रैल को शाम 7:00 बजे से छत्तीसगढ़ के जस गायक सजीवन टांडिया के द्वारा देवी गीत की प्रस्तुति दी जाएगी 7 अप्रैल को शाम 7:00 बजे से क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा देवी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी 8 एवं 9 अप्रैल को शाम 7:00 बजे से नगर की माताओं एवं बहनों के द्वारा गरबा डांडिया की प्रस्तुति दी जाएगी नवरात्र के तृतीय दिवस माँ चन्द्रघण्टा का पूजन हवन सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा ।
नवरात्रि के चतुर्थ दिवस माँ कुष्मांडा का पूजन हवन
सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व7 अप्रैल को रात्रि 7 बजे से
कोतमा के कलाकार भजन गायक ब्रजकिशोर गुप्ता संदीप शिवहरे के टीम के द्वारा देवी भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी ।
नवरात्रि के चतुर्थ दिवस माँ स्कंदमाता का पूजन हवन
सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 7 बजे से 5 अप्रैल को
प्रसिद्ध गायिका पूजा गोलानी (भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा) के भजनों की प्रस्तुति होगी।
नवरात्रि के षष्टम दिवस मां कात्यायिनी का पूजन हवन सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से माताओं बहनों द्वारा गरबा की प्रस्तुति होगी।
नवरात्र के सप्तम दिवस माँ कालरात्रि का पूजन हवन सुबह 8 से 12 व दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगा व रात्रि 8 बजे से माताओं बहनों द्वारा गरबा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। नवरात्र की महाष्टमी को माँ महागौरी का पूजन हवन किया जाएगा नवरात्रि के नवम दिवस पूर्णाहुति व महाप्रसाद का वितरण होगा। इस तरह चैत्र नवरात्रि का 9 सहस्र चंडी महायज्ञ व दिवसीय सांस्क़ृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
आयोजक समिति श्री नवदुर्गा उत्सव समिति कोतमा ने नगर सहित पूरे क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से कलश यात्रा एवं सहस्त्र चंडी महायज्ञ में पहुंचने की अपील की है।




