*सामूहिक दुष्कर्म मुख्य आरोपी के घर में चला प्रशासन का बुलडोजर*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

सामूहिक दुष्कर्म मुख्य आरोपी के घर में चला प्रशासन का बुलडोजर
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/22 मार्च 2022/
कलेक्टर वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन में आज सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अब्दुल शादाब उस्मानी पिता अब्दुल अजीज उस्मानी उम्र 33 साल निवासी पंचगांव रोड दुर्गा मंदिर के वार्ड नं. 29 थाना कोतवाली जिला शहडोल के घर में बुलडोजर चलवाकर घर को जमींदोज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी का मकान जो ध्वस्त किया गया था। उक्त मकान शासन के नियम विरूद्ध बना हुआ था जिसे ध्वस्त किया गया। कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा है कि भू-माफियाओं, जघन्य आरोपियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस मौके पर अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, नायब तहसीलदार रॉविन जैन सहित काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित थें।




