*कमिश्नर ने रंगो के पावन पर्व होली की दी शुभकामनाएँ*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

हर्षाेल्लास के साथ मनाएं रंगो का त्यौहार – कमिश्नर शर्मा
कमिश्नर ने रंगो के पावन पर्व होली की दी शुभकामनाएँ
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/17 मार्च 2022/
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने रंगों के त्यौहार होली पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी संस्कृति एवं परंपराओं में समाहित आनंद को द्विगुणित करता होली का पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आया है। कमिश्नर शर्मा ने कहा है कि इस पावन पर्व को हम सभी परंपरागत तरीके से मनाएं, लेकिन स्वच्छता का भी ध्यान रखें।
कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि होली खुशी और आपसी सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुल कर त्यौहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली के लिए हम हर्बल रंगों का उपयोग करें, ताकि किसी को शरीरिक नुकसान न पहुँचे। कमिश्नर ने संभाग के सभी वर्ग उल्लास और उमंग से पर्व मनाएं। अपने गिले-शिकवे भूलकर प्रेम की गंगा बहाएं। कमिश्नर ने शालीनता के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि आम के बौर की महक पूरे जिले में बिखरी है। पलाश के वृक्षों से रंग-बिरंगे दृश्य दिखाई देते हैं। पलाश के फूलों से रंग निकालकर प्राकृतिक रंग का प्रयोग करें, न कि रासायनिक रंगो का प्रयोग न किया जाए।