*आज- प्रथम एवं द्वितीय चरण के नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 20 दिसंबर 2021को समय 3:00 बजे तक रहेगी*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*आज- प्रथम एवं द्वितीय चरण के नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन 20 दिसंबर 2021को समय 3:00 बजे तक रहेगी*
सतना 19 दिसम्बर 2021/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के संबंध में जारी कार्यक्रमसानुसार प्रथम और द्वितीय चरण के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पदो के निर्वाचन के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2021 की अपरान्ह 3 बजे तक है।
नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 21 दिसम्बर 2021 को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख और निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन प्रथम और द्वितीय चरण के लिये 23 दिसम्बर 2021 को अपराहृ 3 बजे तक है। मतदान (यदि आवश्यक हों) प्रथम चरण के लिये 6 जनवरी और द्वितीय चरण के लिये 28 जनवरी को सुबह 7 बजे से अपराहृ 3 बजे तक होगा।
(मध्य-प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)




