Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश सभी निर्माण विभाग कार्यस्थल पर कार्य की जानकारी से संबंधित बोर्ड लगाएं एवं निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें*

उमारिया जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश सभी निर्माण विभाग कार्यस्थल पर कार्य की जानकारी से संबंधित बोर्ड लगाएं एवं निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें*

(पढ़िए जिला उमरिया क्राइम ब्यूरो चीफ किशन विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला उमरिया मे विभिन्न निर्माण एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यो की कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिला पंचायत सभाकक्ष मे विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण एजेंसी कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय सीमा मे पूर्ण कराएं। कार्य स्थल पर कार्य की जानकारी से संबंधित बोर्ड भी लगाएं जाएं। सभी निर्माण अधिकारी कार्यो की नियमित मॉनीटरिंग करें । किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गए है उनके पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किए जाए , जो कार्य चल रहे है उन्हें समय सीमा में पूरा किया जाए तथा जो कार्य लंबे समय से अप्रारंभ है उन्हे निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग एवं पीआईयू को कार्यो की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित नल जल योजनाओं की अद्यतन जानकारी टीम गठित कर एकत्र करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय, पीआईयू, पीएमजीएसवाय , ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यान एवं मत्स्य पालन सहित अन्य निर्माण विभागो के अधिकारी , अनुविभागीय अधिकारी तथा उपयंत्री उपस्थित रहे।

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए जिन स्थानों मे ग्राम पंचायतों को राशि जारी की गई है वहां की मॉनीटरिंग जनपद के उपयंत्री करें तथा कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराएं। जिन स्थानों मे पालक शिक्षक संघ को राशि जारी की गई है वहां के कार्य सर्व शिक्षा अभियान के उपयंत्रियो द्वारा पूर्ण कराया जाए। स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों मे पेयजल की व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते हुए कहा कि जिन स्थानों में नलकूप सफल नही हो पा रहे है उन स्थानों मे जल जीवन मिशन के माध्यम से कनेक्शन कराया जाए। आपने मनरेगा योजना तथा अन्य योजनाओं के कर्न्वजेंस से स्वीकृत ऑगनबाड़ी के पूर्णता की समीक्षा करते हुए कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जन जातीय कार्य विभाग द्वारा स्वीकृत बस्ती विकास के तहत सीसी रोड निर्माण एवं स्टॉप डेम तथा पुल पुलियों का निर्माण , लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क , पुल पुलिया एवं भवन निर्माण , पीआईयू द्वारा किए जा रहे भवन निर्माण के साथ , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के द्वारा ग्रीष्म काल मे पेयजल व्यवस्था हेतु बनाई गई रणनीति तथा नल जल संधारण की विस्तार से समीक्षा की।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी ने मनरेगा योजना, स्वच्छता अभियान, पुष्कर योजना की समीक्षा करते हुए कार्यो को शीघ्र पूर्ण करानें के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली एवं अन्य त्यौहारों को देखते हुए मजदूरी भुगतान मे विलंब नही हो, इसका सीईओ जनपद पंचायत विशेष ध्यान रखे।

Related Articles

Back to top button