Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला शहडोल के पावर ट्रांसमिशन की कंपनी में 55 मीटर की ऊँचाई पर बलसिंह ने दिखाई दिलेरी,भारी बारिश, और तेज हवाओं के बीच सुधारा फाल्ट*

जिला शहडोल मध्य प्रदेश

*55 मीटर की ऊँचाई पर बलसिंह ने दिखाई दिलेरी,भारी बारिश, और तेज हवाओं के बीच सुधारा फाल्ट*

*शहडोल(चंद्रभान सिंह राठौर)*
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की शहडोल जिले के घने और दुर्गम जंगली इलाके के ग्राम छतवई से गुजरने वाली 55 मीटर ऊँची 220 केवी लाइन में आये व्यवधान को बेहद कठिन परिस्थितियों में त्वरित सुधार कर अति उच्चदाब (मेंटेनेंस) सब ड‍िवीजन के वरिष्ठ लाइनमेन श्री बलसिंह ने 220 केवी लाइन की सप्लाई बहाल कर द‍िलेरी व साहस परिचय दिया। इस लाइन के शीघ्र सुधार हो जाने के कारण सीधी जिले की बाधित विद्युत व्यवस्था जल्द सामान्य हो पायी।

 


गत दिवस अमरकंटक ताप विद्युत गृह से सीधी जाने वाली 220 केवी की ट्रांसमिशन लाइन में फाल्ट आ गया। शहडोल जिले के ग्राम छतवई के पास स्थित लोकेशन क्रमांक एक (एफडी-60) के लगभग 55 मीटर ऊँचे टावर के क्रास आर्म का इंसुलेटर बरसात एवं बिजली गिरने के कारण फेल हो गया। जिसके कारण सीधी जिले को विद्युत आपूर्ति करने वाली यह लाइन बाधित हो गई।
लगातार भारी बरसात और आंधी तूफान के बीच अति उच्चदाब (मेंटेनेंस) सब ड‍िवीजन शहडोल के लाइनमेन श्री बलसिंह ने पेट्रोलिंग के दौरान फाल्ट ढूंढ़ निकाला। अत्यधिक कोहरे एवं ठंड के अलावा तेज हवाओं के चलते इतनी ऊँचाई पर सुधार कार्य करना बेहद मुश्किल था। हिम्मत, साहस और दिलेरी दिखाते हुए श्री बलसिंह 55 मीटर ऊँचे टावर में सुधार कार्य के लिये चढ़ गये। उन्होंने 10 मीटर रस्सी के सहारे ऊपरी छोर के कंडक्टर पर जाकर करीब 20 किलो भारी डिस्क और क्लैम्प बदलने के बेहद कठिन और चुनौती पूर्ण कार्य को अंजाम दिया। उनकी इस कर्त्तव्यपरायणता के कारण सीधी जिले की विद्युत व्यवस्था को जल्द सामान्य करने में सहायता मिली। उल्लेखनीय है कि यदि विपरीत मौसम के सामान्य होने का इंतजार किया गया होता तो सीधी जिले की विद्युत व्यवस्था को संभालना बहुत मुश्किल कार्य हो जाता।

Related Articles

Back to top button