Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम
*कल से 3 दिन जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

कल से 3 दिन जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/26 फरवरी 2022/
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से 1 मार्च 2022 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की अमृत रूपी दो बूंद की खुराक पिलाई जाएगी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु चिन्हाकित स्थलों पर बूथ बनाए जाएंगे तथा जिले के सभी क्षेत्रों को कव्हर करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित दल द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत अमृत रूपी दो बूंद की खुराक नजदीकी पोलियो बूथ में जाकर पिलाने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है।




