*जिले भर में 1 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा वृक्षारोपण महा अभियान*
पन्ना जिला मध्य प्रदेश

*जिले भर में 1 से 5 मार्च तक चलाया जाएगा वृक्षारोपण महा अभियान*
*पढ़िए पन्ना जिला से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट*
मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला पन्ना: में 25 फरवरी, 2022 को
पन्ना जिले में आगामी 1 से 5 मार्च तक पौधरोपण का महाअभियान चलाया जाएगा। कार्य की मॉनिटरिंग के लिए समिति का गठन भी किया गया है।
इस संबंध में कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने शुक्रवार को सुबह कलेक्टर कार्यालय में बैठक कर सभी अधिकारियों को विभागवार पौधरोपण के लिए दायित्व सौंपे। अभियान में शासकीय विभाग सहित आम नागरिक, समुदाय और स्वैच्छिक संगठनों की सहभागिता भी रहेगी। पौधरोपण के लिए इच्छुकजन निर्धारित दर का भुगतान कर शासकीय नर्सरी से पौधे क्रय कर सकते हैं।
पन्ना विकासखण्ड के शासकीय उद्यान जनकपुर के प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह 8989806565, अजयगढ़ विकासखण्ड के शासकीय उद्यान ऐशबाग के प्रभारी बनवारी कुशवाहा 8269124632, पवई विकासखण्ड के शासकीय संजय निकुंज चौमुखा के प्रभारी आई.डी. अहिरवार 7000014112 और शाहनगर विकासखण्ड के शासकीय संजय निकुंज आमा के प्रभारी यमन सिंह कुशरे 8103559441 से संपर्क किया जा सकता है।