*पंगना ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव कि जोड़ी के बदौलत जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

पंगना ग्राम पंचायत में सरपंच और सचिव कि जोड़ी के बदौलत जमकर हो रहा है भ्रष्टाचार
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर / अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पंगना में नहीं है आवास योजना का लाभ , किसी भी प्रकार से पेंशन योजना ,नल जल योजना का कार्य और लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है ना ही हो पा रहे हैं। ग्रामीण वासी सरकारी लाभों से लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं,एक स्थान पर ग्राम पंचायत में एक नये प्रकार का भ्रष्टाचार सामने आया है ,

जहां उदय सिंह का आवास है वहीं पर दूसरे हितग्राहि का नाम लिखा पाया गया है ,उदय सिंह के भाई ने बताया कि ये आवास मेरे भाई उदय सिंह का है,पर यहां किसी रूपतिया पति जुगन का नाम लिखवा कर लाभ दिलाने का कार्य किया गया है , सोचने वाली बात है कि इस प्रकार कितने ही लोगों का नाम दूसरे के आवासों पर लिखवा कर रूपयों का बंदरबांट करके डकार लिया गया होगा , पंगना ग्राम पंचायत दूरस्थ कोने पर होने से किसी की नजर नहीं पड़ती है इस लिए यहां भ्रष्टाचार करने का कोहराम मचा हुआ है।
शौचालय निर्माण कार्य में भी कई प्रकार के घोटाले नजर आए , जहां हितग्राहियों ने अपने रूपयों से शौचालय निर्माण कार्य करवाया परंतु सरपंच और सचिव द्वारा शौचालय के निर्माण के पैसा 12000 अभी तक नहीं दिया गया बल्कि अंतहरण कर लिया गया है सूत्रों ने बताया कि ग्रेवल रोड पर भी बढ़कर भ्रष्टाचार किया गया , प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर भी घटिया क्वालिटी निर्माण कार्य करवाया गया है जिससे रोड फटने लगी है ,नाली भी लीपा पोती करके बनाया गया है ,पुल सडक , आवास और शौचालय निर्माण , पेंशन योजना इन सब विषयों को लेकर जब ग्राम पंचायत पंगना के सरपंच से सवाल किया गया तो इन्होंने अपना पलड़ा झाड़ते हुए सब गलत शाबित करते हुए नजर आए।
इनका कहना है
सभी कार्यों पर पूछे जाने पर कहते हैं कि कोई भी किसी प्रकार से हमारे पंचायत में कोई भ्रष्टाचार नहीं है और सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है , और बारी बारी मिलेगी , रहा ग्राम पंचायत का विकास तो हो रहा है।
सरपंच ग्राम पंचायत पंगना
सुधार सिंह




