Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*जिला कलेक्टर ने मैहर पहुंचकर नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा*  

जिला सतना मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर ने मैहर पहुंचकर नागरिक सुविधाओं का लिया जायजा*

(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला सतना में 5 फरवरी 2022 को कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने शनिवार की प्रातः 6 बजे मैहर पहुंचकर नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण किया।


इस दौरान उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था नागरिक सुविधाओं, पेयजल आपूर्ति सहित यातायात व्यवस्था एवं नगरीय क्षेत्र में चल रहे मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यो का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डा0 परीक्षित राव, एसडीएम धीरेन्द्र मिश्रा, नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने सुबह-सुबह मैहर पहुंचकर शहर की गलियों और चौराहों का पैदल भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने मैहर नगर पालिका के न्यू अरकण्डी वार्ड क्रमांक एक में स्थापित कचरा डम्पिंग ग्राउण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अरकण्डी की गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मैहर में सनकुटा, गरभदा तालाब में किए जा रहे साफ सफाई और सौन्दर्यीकरण के कार्यो का अवलोकन किया।
मैहर की कृषि उपज मंडी का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर रीवा रोड पर मैहर बायपास के निर्माणाधीन स्थल पहुंचे।

उन्होंने वायपास के निर्माण के दौरान पुरानी सडक को अतिक्रमण हटाकर पुनः चालू रखने और आवश्यक सुधार भी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने नगर पालिका मैहर की जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली और टमस नदी के किनारे स्थित जलापूर्ति के सम्पवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button