Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरस्टेज शोहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

मतदाताओं को जागरूक करने एनईएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

जिला जबलपुर मध्य प्रदेश

मतदाताओं को जागरूक करने एनईएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)

मध्य प्रदेश जिला जबलपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सक्सेना तथा जिला स्वीप समन्वयक एवं जिला पंचायत की सीईओ जयति सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत

आज एनईएस बीएड महाविद्यालय के छात्रों द्वारा आदि शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति जन जागरूकता पैदा करने आयोजित इस नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को मतदान का महत्व,

मतदाता के कर्तव्य एवं ज्यादा मतदान के फायदे और कम मतदान से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई ।
नुक्कड़ नाटक के दौरान महाविद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्रा के साथ-साथ बड़ी संख्या में राहगीर एवं जन सामान्य की मौजूदगी रही ।

नुक्कड़ नाटक से प्रेरित होकर अनेकों प्रश्न किए गये, जिनका समाधान जिला स्वीप समन्वयक डॉ प्रमोद श्रीवास्तव ने किया ।

इस अवसर पर एनईएस बीएड महाविद्यालय जबलपुर के प्रशासक मनोज यादव, प्रिंसिपल डॉ.संजीव गुप्ता, ईएलसी नोडल गणेशन स्वामी तथा स्वीप सेल के डॉ एम के रिछारिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button