*21 वर्षिय बालक द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या*
अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश

21 वर्षिय बालक द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या
डोला— रामनगर थाना अंतर्गत नगर परिषद डोला के रामनगर आरटीओ दफाई निवासी बैजनाथ यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 21 वर्ष जो दिनांक 8 मार्च की शाम तकरीबन 8:15 बजे घर के अंदर बनी पर्ची के रेलिग पाईप में गरम पट्टी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। मृतक की मां द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बेटा सुबह दवा लेने के लिए मनेन्द्रगढ़ गया हुआ था जो दोपहर में लौटकर आया तो बताया कि गाड़ी से गिरने से हाथ में चोट आ गई है जिस पर हाथ में तेल से मालिश करने के बाद उसे खाना देकर मैं सोसाइटी चली गई थी वहां से लौट कर आने पर देखा कि घर पर बेटा नहीं है तो वही घर के पास ही बैठकर बेटे का इंतजार कर रही थी जिस पर कुछ देर बाद बेटा आया और अंदर चला गया कुछ देर बाद पड़ोस के दुर्गेश पनिका द्वारा बेटे के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि अंदर हैं जिसमें उसके द्वारा अंदर से आकर बताया गया कि बैजनाथ फाँसी लगा लिया है वही जाकर देखा तो बेटा फाँसी में लटका था बाहर निकलने पर दुर्गेश द्वारा अन्य लोगों को जानकारी दी गई जिस पर
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी रामनगर थाने में दी गई वहीं मौके पर पहुंचे सउनि. विजय सिंह वेदप्रकाश चंदेल व आरक्षक कपिल चक्रवती चालक आरक्षक रिकू गोले द्वारा मौका पंचनामा तैयार कर पीएम हेतु बॉडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी भेजा गया जहां पीएम के उपरांत बॉडी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
जिला अनूपपुर से चंद्रभान सिंह राठौर शहडोल संभाग प्रमुख कि खास रिपोर्ट




