*अपर कमिश्नर को सेवानिवृत्ति होने पर दी गई भावभीनी विदाई*
जिला शहडोल मध्य प्रदेश

अपर कमिश्नर को सेवानिवृत्ति होने पर दी गई भावभीनी विदाई
शहडोल / अपर कमिश्नर शहडोल संभाग अमर सिहं बघेल के सेवानिवृत्त होने पर दिन शुक्रवार दिनांक 30 अप्रैल 2021 को कमिश्नर कार्यालय शहडोल के सभागार में साल एवं श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि अपर कमिश्नर अमर सिंह बघेल शहडोल एक सरल और शालीन व्यक्तित्व के धनी है। उन्होने कहा कि मुझे अभी शहडोल संभाग में आए कुछ ही दिन हुए है जितना मैंने जाना है कि बघेल को यदि कोई भी कार्यालय का दायित्व सौंपा जाता था तो उसे वे बखूबी रूप से निर्वहन करते थे। उन्होने कहा कि, बघेल गरीबो को त्वरित न्याय मिले और उन्हे योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन स्तर में सुधार आए इसके लिए वे निरंतर प्रयास किये है। कमिश्नर ने कहा कि, सेवा निवृत्ति के बाद बघेल जहां कही भी रहे ऐसे ही मानवता की सेवा में लगे रहे।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर कमिश्नर अमर सिंह बघेल ने कहा कि, मुझे शहडोल संभाग में अपर कमिश्नर बनकर आए हुए लगभग 03 साल हो चुके है मुझे कमिश्नर कार्यालय के स्टाफ से हमेशा अच्छा सहयोग मिला, कार्य के प्रति समर्पण की भावना तथा समन्वय स्थापित कर कार्य किया और मुझे आशा है कि आने वाले समय में भी ऐसे ही आगे भी कार्य करते रहेगें। उन्होने कहा कि शहडोल संभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने अच्छा सहयोग और स्नेह दिया इसके लिए मै सदैव आभारी रहूंगा। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बीके पाण्डेय सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।




