*उप स्वास्थ्य केन्द्र कुदरी, स्कूल भवन चापा के पास अतिक्रमण हटाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश*
शहडोल जिला मध्यप्रदेश

उप स्वास्थ्य केन्द्र कुदरी, स्कूल भवन चापा के पास अतिक्रमण हटाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
सचिव को अपना कार्य व्यवस्था सुधारने की कलेक्टर ने दी चेतावनी
शहडोल / कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने दिन बुधवार दिनांक 02 जून भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र कुदरी के पास एवं स्कूल भवन के पास का स्थल अवलोकन किया। कलेक्टर ने तहसीलदार सोहागपुर को निर्देशित किया कि दोनों स्थानों के पास हुये अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाएं। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को साफ एव सुथरा बनाकर शासकीय भूमि का संरक्षण के लिए बाउण्ड्रीवाल पंचायत मद से बनवाएं। कलेक्टर ने सचिव नीलम मिश्रा के कार्य पद्धति में सुधार नही होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए 01 सप्ताह के अंदर कार्य व्यवहार में सुधार लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि उनके कार्य में प्रगति नही दिखती तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देेशित किया कि, पीडीएस की दुकान प्राईवेट स्थान पर लग रही है मनरेगा से पीडीएस की दुकान के लिए शासकीय भवन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने खाद्यान्न लेने आए व्यक्तियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने की समझाइश देते हुए कहा कि, इस महामारी से बचने के लिए टीकाकरण संजीवनी का कार्य करेगी साथ ही शासन के दिशा-निर्देशो, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं साबुन से बार-बार हाथ धोने को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। खुद को सुरक्षित रखकर दूसरे को सुरक्षित करे, अनावश्यक इधर-उधर न घूमें एवं यथासंभव हो तो भीड-भाड़ वाले स्थानो से बचे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर ममता मिश्रा, तहसीलदार सोहागपुर लवकुश प्रसाद शुक्ला, जन अभियान परिषद समन्वयक विवेक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।




