Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में अगमदीप सिंह ने जीते पदक*

शहडोल जिला मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में अगमदीप सिंह ने जीते पदक

रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर

शहडोल/अमलाई/

हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय परम्परागत लाठी प्रतियोगिता में शहडोल जिले अगमदीप सिंह ने मध्य प्रदेश के दल से भाग लिया था जिसमें सिल्वर मेडल पदक प्राप्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। आगामी अंतरराष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में शहडोल जिले के खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेशी मंच पर भारतीय परंपरागत लाठी घुमाएंगे।

परंपरागत लाठी स्पोर्ट्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय परंपरागत लाठी प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएसन के द्वारा हरिद्वार में किया गया, जिसमें मेजबान टीम मध्य प्रदेश के दल में अमरदीप सिंह का चयन विभिन्ना आयु एवं भार वर्ग में किया गया था।मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शहडोल जिले के अमलाई रेलवे कॉलोनी निवासी गुरदीप सिंह रोमी के पुत्र अगमदीप सिंह ने द्विलाठी प्रदर्शन में द्वितीय स्थान एवं लाठी युद्ध में द्वितीय स्थान पर रहते हुए 2 सिल्वर पदक,
द्वितीय स्थान पर अपना कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश दल ने सर्वश्रेष्ठ मेडल अर्जित करते हुए चैंपियन बना।

Related Articles

Back to top button