Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मंडल अध्यक्ष तय कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष के बूथ विस्तार योजना का प्रवास*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

मंडल अध्यक्ष तय कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष के बूथ विस्तार योजना का प्रवास
जिले भर के बूथ पर भाजपा जिला अध्यक्ष पहुंच कर कार्यकर्ताओं को दे रहे मार्गदर्शन

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में बूथ विस्तार योजना के माध्यम से प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य प्रारंभ किया गया है इसके साथ ही नए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने का अभियान बूथ विस्तार योजना के माध्यम से किया जा रहा है भाजपा संगठन ही एक ऐसा संगठन है जहां पर समय के अनुसार जिम्मेदारी सुनिश्चित करने वाला व्यक्ति एक कार्यकर्ता भी हो सकता है

ऐसा इसलिए कि मौजूदा समय में चल रहे बूथ विस्तार योजना में भाजपा जिला अध्यक्ष के प्रवास और बूथों की जिम्मेदारी एक मंडल अध्यक्ष के द्वारा तय की जा रही है जबकि अन्य संगठन में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी कोई छोटा पदाधिकारी सुनिश्चित नहीं कर सकता है लेकिन भारतीय जनता पार्टी में ऐसा बिल्कुल नहीं है यहां पर आवश्यकता के अनुसार एक छोटा पदाधिकारी भी अपने वरिष्ठ पदाधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करता है ।

वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही बूथ विस्तार योजना को लेकर अनूपपुर जिले के प्रत्येक मंडलों में मंडल अध्यक्ष के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रवास और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है जिसका बखूबी निर्वहन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा प्रत्येक मंडल में पहुंचकर प्रत्येक बूथ पर बैठक करते हुए बूथ विस्तार योजना की समीक्षा की जा रही है साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा रहा है

समय सीमा के अंदर कार्य पूरा हो सके इसकी चिंता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा लगातार बूथों पर भ्रमण किया जा रहा है और बैठकों का दौर चल रहा है संगठन ऐप माध्यम से 22 बिंदुओं की जानकारी एकत्र करते हुए पंजी में दर्ज करना और बूथ की संपूर्ण जानकारी दर्ज करना कार्यकर्ताओं ,पन्ना समितियों , पेज प्रभारियों जैसे तमाम जानकारियों को डिजिटल वेरिफिकेशन के माध्यम संग्रहित करने का कार्य किया जा रहा है

अनूपपुर जिले के 15 मंडलों में लगातार भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा प्रवास करते हुए सभी बूथों पर बैठकों का आयोजन करते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है और कार्यों की समीक्षा की जा रही है प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित की गई

समय सीमा 31 जनवरी 2022 तक विस्तार योजना के तहत प्रत्येक बूथों पर पन्ना प्रभारी से लेकर बूथ समितियों का डिजिटल वेरीफिकेशन का कार्य पूरा करना है इस अभियान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के द्वारा लगातार प्रवास किया जा रहा है जिससे कि समय पर संगठन द्वारा दिए गए कार्य को पूरा किया जा सके उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button