*जपं. जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कार्यों के भुगतान हेतु कलेक्टर ने प्राधिकृत अधिकारी किए नियुक्त*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

जपं. जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कार्यों के भुगतान हेतु कलेक्टर ने प्राधिकृत अधिकारी किए नियुक्त
रिपोर्टर – चंद्रभान सिंह राठौर (संभागीय ब्यूरो चीफ)
अनूपपुर/18 जून 2022/
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुक्रम में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता के भाग-3 की कंडिका क्र. 03 (1) में उल्लेखित निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर सोनिया मीना ने जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत कार्यों के भुगतान व खातों के संचालन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत समन्वय अधिकारियों, सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को अधिकृत किया है।
कलेक्टर मीना ने जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बकही, बरगवां, चकेठी, देवरी, केल्हौरी, मेड़ियारास, परसवार हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी मुक्ति मिंज, ग्राम पंचायत चोरभठी, गोधन, खोड़री, लहसुना, पोंड़ी (सिं.), सिंघौरा, सुलखारी हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी शिवदास पनिका, ग्राम पंचायत पड़रिया, लहरपुर, टकहुली, धनगवां पूर्वी, पचौंहा, बलबहरा, सिवनी हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी हेमन्त पैकरा, ग्राम पंचायत दुलहरा, जमुड़ी, लखनपुर, औढ़ेरा, पिपरिया, सकरा, ताराडांड़ हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी प्रफुल्ल कुमार टोप्पो, ग्राम पंचायत छातापटपर, चोलना, जरियारी, कल्याणपुर, कुकुरगोड़ा, पपरौड़ी हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी प्रेम सिंह कंवर, ग्राम पंचायत बिजौड़ी, धनगवां (पश्चिमी), फुनगा, कोलमी, मझगवां, पाली, रक्सा हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी रामलाल परस्ते, ग्राम पंचायत बकेली, बरबसपुर, बर्री, हर्री, खांड़ा, पसला, पोंड़ी (मा.) हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी राजकिशोर गुप्ता, ग्राम पंचायत ठोढ़ीपानी, गोरसी, झांईताल, खोलाड़ी, मनौरा, सेमरवार हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी जयपालराम भगत, ग्राम पंचायत अमगवां, क्योंटार, महुदा, मौहरी, सेन्दुरी, छुलहा हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी अमृतलाल पैकरा, ग्राम पंचायत बीड, कदमसरा, मुण्डा, निगौरा, उमरिया, वेंकटनगर, लपटा हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी राजूलाल बसोर, ग्राम पंचायत बैहार, भेलमा, दुधमनिया, गौरेला, गोबरी, कांसा, पंगना हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी अमर सिंह कंवर एवं ग्राम पंचायत चिल्हारी, देवहरा, धिरौल, डोंगराटोला, खम्हरिया, पटनाकला हेतु पंचायत समन्वय अधिकारी लक्ष्मी पडवार को अधिकृत किया है।