भारत दिनभर छपरवाह में चड्डी बनियान गिरोह का आतंक – कई घरों के टूटे ताले
कटनी जिला मध्य प्रदेश

भारत दिनभर छपरवाह में चड्डी बनियान गिरोह का आतंक – कई घरों के टूटे ताले
(पढिए जिला कटनी ब्यूरो चीफ ज्योति तिवारी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला कटनी में छपरवाह क्षेत्र में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात चड्डी बनियान गिरोह ने एक बार फिर अपना आतंक मचाया। गिरोह के लगभग सात से आठ सदस्य बंटी शुक्ला, सुधीर शुक्ला और मनीष शुक्ला के घरों के ताले तोड़ने का प्रयास किये हैं।

सूत्रों के अनुसार, बदमाशों की पूरी करतूत घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

फुटेज में गिरोह के सदस्य ताले तोड़ते और घरों के भीतर घुसते नजर आ रहे हैं। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गिरोह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस गश्त को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।




