*जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को वोटर आईडी का वितरण करते हुए मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस*
पन्ना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को वोटर आईडी का वितरण करते हुए मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस*
(पढ़िए जिला पन्ना से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट)
नवीन मतदाताओं को वोटर आईडी का वितरण, दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश के अंतर्गत जिला पन्ना में 12 वीं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थिजनांे को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई और नवीन मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड का वितरण किया गया। पन्ना जिले में मतदान केन्द्र स्तर पर भी मतदाता दिवस मनाया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार मिश्र ने कार्यक्रम के अवसर पर मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद नागरिकों को पहला अधिकार मतदान के रूप में मिला है।
लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। इस वर्ष के मतदाता दिवस की समावेशी, सुगम और सहभागी थीम के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी के वोट की कीमत बराबर है। लोकतंत्र के उत्सव में मतदान के माध्यम से सभी सहभागी बनें। अच्छी सरकार के चुनाव से देश की विकास योजनाएं बनती हैं। देश के सबसे मजबूत लोकतंत्र में महिलाओं की सहभागिता भी आवश्यक है। कार्यक्रम में टोल फ्री नंबर 1950 और नवीनतम तकनीकी के जरिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रृटि सुधार की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में मतदान की अनिवार्यता विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अव्वल छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय मतदाता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण उपस्थिजनों द्वारा देखा गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे.पी. धुर्वे, एसडीएम श्री सत्य नारायण दर्रो, परियोजना अधिकारी श्री संजय सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।




