*जिला कलेक्टर एवं सीईओ ने छात्रों के साथ अंकुर अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण*
सतना जिला मध्य प्रदेश

*जिला कलेक्टर एवं सीईओ ने छात्रों के साथ अंकुर अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण*
(पढ़िए रीवा संभाग से ब्यूरो चीफ पवन गुप्ता की रिपोर्ट)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 15 जनवरी 2022/ को अंकुर अभियान के तहत शनिवार को एनसीसी एनएसएस इकाई इको क्लब विवेकानंद कैरियर और जन अभियान परिषद के तत्वाधान में शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गहरा नाला सतना में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा और सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव ने छात्र-छात्राओं के साथ पौधरोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया।

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, राजेंद्र मिश्रा सहित प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ आरएस गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ भास्कर चौरसिया, एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर क्रांति मिश्रा, जन अभियान परिषद के राजेश तिवारी सहित प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राओं ने प्रांगण में सुरक्षित रूप से एक-एक पौधा लगाया। अंकुर अभियान के तहत प्रांगण में 50 पौधे और पुष्प वाटिका में भी पौधे रोपित किए गए। जन अभियान परिषद द्वारा प्रत्येक पौधारोपण करने वाले व्यक्ति का वायुदूत ऐप पर रजिस्ट्रेशन किया गया तथा पौधरोपण की फोटो भी अपलोड की गई। महाविद्यालयीन छात्रों एवं स्वयंसेवकों ने आनंद उत्सव भी मनाया।




