*शराब के नशे में शिक्षक पहुंच रहा विद्यालय, बच्चों के भविष्य में कर रहा है अंधकार*
तहसील भरतपुर जिला कोरिया छत्तीसगढ़

*शराब के नशे में शिक्षक पहुंच रहा विद्यालय, बच्चों के भविष्य में कर रहा है अंधकार*
छत्तीसगढ़ कोरिया जिला के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत दुघासी का मामला जहां प्राथमिक शाला दुघासी के शिक्षक भीमसेन सिंह शराब का सेवन कर पहुंच रहे शिक्षक ने शराब पी रखी है।

जिससे शिक्षक के मुंह से बदबू भी आ रही थी । इस बात को लेकर जब शिक्षक भीमसेन से पूछा गया तो उनके द्वारा जवाब दिया गया कि रात में मैंने ज्यादा पी ली थी जिसके कारण बदबू आ रही है।जिस बात की पुष्टि विद्यालय के प्रधान पाठक और ग्रामीणों ने भी की है।
जहां ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि लगभग रोज ही शिक्षक भीमसेन सिंह शराब का सेवन कर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। जहां विद्यालय के प्रधान पाठक ने बताया कि इस बात की शिकायत हमारे द्वारा कई बार की गई है मगर आज तक किसी प्रकार से कोई कार्यवाही नहीं की गई। जहां ग्रामीण अपने बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए बच्चों को विद्यालय में भेजते हैं और यदि विद्यालय के शिक्षक ही ऐसा करेंगे तो क्या वो बच्चे के भविष्य को सुधार पाएंगे।
इस मामले की जानकारी जो हमारे द्वारा ए बी ओ भरतपुर को दी गई। तो उनके द्वारा कहा गया कि इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारी को दी जाएगी। मामले की जांच कर निश्चित ही उचित कार्यवाही किया जाएगा।
*पढ़िए छत्तीसगढ़ कोरिया जिला से ब्यूरो चीफ रामकृपाल प्रजापति की रिपोर्ट*




