Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*मनरेगा मीनाक्षी तालाब योजना बना देवशरण बैगा की दोहरी आय का साधन*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

सफलता की कहानी

मनरेगा मीनाक्षी तालाब योजना बना देवशरण बैगा की दोहरी आय का साधन

रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/11 जनवरी 2022/

जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम देवगंवा निवासी देवशरण बैगा पिता मुक्खू बैगा गरीब होने के कारण अपने परिवार का सही लालन-पालन नही कर पा रहे थें, उनके पास 0.1 हेक्टयर भूमि थी फिर भी शासकीय योजनाओं की जनहितकारी योजनाओं के अभाव में अपनी भूमि पर हुये अच्छी फसल नही उगा पा रहे थे। देवशरण बैगा को लोगों ने ग्राम पंचायत के मीनाक्षी तालाब योजना के बारे में जानकारी दी और उससे होने वाले फायदें के बारे में समझाया। जिस पर देवशरण बैगा ने मीनाक्षी तालाब के लिए आवेदन दिया और 4.33 लाख रूपये की लागत से मनरेगा योजना अंतर्गत मीनाक्षी तालाब स्वीकृत किया गया।

तालाब निर्माण में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा जहां एक ओर मजूदरी कर रोजगार प्राप्त किया गया वहीं दूसरी ओर मीनाक्षी तालाब में भरे पानी से अपनी जमीन पर देवशरण बैगा ने जैविक खेती का कार्य प्रारंभ किया। साथ ही तालाब में मत्स्य बीज डालकर मछली उत्पादन कर घर के अन्य सदस्यों के साथ मछली बिक्री कर अपने परिवारिक स्थिति को मजबूत कर आर्थिक स्वालंबन की ओर अग्रसर है। देवशरण बैगा एवं उनका परिवार लगभग वार्षिक 40 हजार रूपये मछली उत्पादन तथा 2 लाख 25 हजार जैविक खेती से हुये सब्जी उत्पादन से प्राप्त कर रहें है। देवशरण बैगा वर्तमान में मीनाक्षी तालाब से होने वाले आय से ट्रेक्टर भी क्रय कर लिया है जिससे वे कृषि कार्य से भी आय अर्जित कर रहे है।

देवशरण बैगा का कहना कि पंचायत विभाग के मनरेगा योजना अंतर्गत मीनाक्षी तालाब योजना हमारे जीवन के लिए वरदान साबित हो रही है। आज इसी की बदौलत हमारा परिवार खुशहाल एवं संबृद्ध हो रहा है। देवशरण बैगा ने तहे् दिल से शासन की मनरेगा योजना अंतर्गत मीनाक्षी तालाब योजना का लाभ दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कलेक्टर वंदना वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह सहित जिला प्रशासन तथा पंचायत विभाग के अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button