Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से मुख्यमंत्री ने फ्लाई ओव्हर का किया लोकापर्ण जिला वासियों को किया समर्पित*

सतना जिला मध्य प्रदेश

*अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से मुख्यमंत्री ने फ्लाई ओव्हर का किया लोकापर्ण जिला वासियों को किया समर्पित*

सतना। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने सेमरिया चौक स्थित बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओव्हर का वचुर्अल लोकापर्ण करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से सतना की जनता को यह सौगात समर्पित किया।

इससे पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल,सांसद गणेश सिह ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेेश ताम्रकार,भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी,पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी,पूर्व महापौर ममता पांडे,पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा,पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिह यादव,ब्रिज कार्पोरेशन के अधिकारियों व भाजपा के पदाधिकारियों तथा आम नागरिकों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर लोकापर्ण का शुभारंभ किया गया।


*पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के नाम से होगा यह फ्लाई ओव्हर-मुख्यमंत्री*
वर्चुअल जुड़ते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने इसका लोकापर्ण कर सतना वासियों को यह एक बड़ी सौगात समर्पित करते हुए कहा कि सतना के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। अटल जी जैसे महान राष्ट्र नायक के जन्म दिवस के अवसर पर फ्लाई ओव्हर को प्रारंभ किया गया है,यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।

उन्होने राज्यमंत्री,सांसद,विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के योगदान के लिए धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार सतना आकर सभी जनप्रतिनिधियों एवं जनता से रूबरू होकर सतना के अधिकतम विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर उनकी स्वीकृति से विकास कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा। सतना तो भगवान श्री राम को भी प्रिय था तो इसके विकास के लिए भला हम पीछे कैसे रह सकते हैं। यह फ्लाई ओव्हर सतना के लिए मील का पत्थर साबित होगा।


इस मौके पर राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि फ्लाई ओव्हर सतना के आवश्यक था,यदि समय से तैयार हो जाता तो सतना के विकास में चार चांद लग जाता पर देर आये दुरूस्त आये।

तत्कालीन विधायक श्ांकरलाल तिवारी ने इसकी शुरूआत कराया था जो आज जाकर पूर्ण हुआ। काफी चका जाम लगता था इससे यातायात में सुगमता होगी। पन्ना से रीवा और रीवा से पन्ना की ओर सीधे जाने में सरलता होगी। उन्होने कहा कि म.प्र. को आत्मनिर्भर बनाने मुख्यमंत्री दिन रात काम कर रहे है,उन्होने एक रोडमैप भी तैयार किया है जिसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। राज्यमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर से भी आगाह करते हुए सभी से सुरक्षा और सावधानी बरतने को कहा।


सतना वासियों को यह सौगात समर्पित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि देर तो हो गयी है,बहुत इंतजार करना पड़ा,कु छ टेक्निकल समस्याएं भी बनी रही जिसके कारण कार्य में विलंब हुआ, लेकिन आज यह फ्लाई ओव्हर यहां की जनता को समर्पित है,इस समुचित उपयोग किया जाये,इससे यातायात में सरलता होगी। इससे पहले हमने लोगों का आक्रोश भी झेला,मीडिया में भी इसके बारे नकारात्मक खबरे आती रहीं, लेकिन आज यह फ्लाई ओव्हर मुख्यमंत्री द्बारा लोकार्पित कर सतना की जनता को एक बड़े सौगात के रूप में भेंट किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर यह सौगात सचमुच गर्व की बात है।

उन्होने हमेशा नई पीढ़ी को नई दिशा देने का काम किया है,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को यादगार बनाने सुशासन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिह ने इस दिन को संकल्प महोत्सव के रूप में मनाने सभी से आग्रह किया है। पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी ने इसकी नींव रखी थी, इस सौगात का हम सभी स्वागत करें।
*विकास के मामले में कोई मतभेद नहीं*
सांसद गणेश सिह ने आगे कहा कि आने वाले समय में सतना का नक्शा एक अलग दिखेगा। विकास के मामले में कोई मतभेद नहीं,सभी दल के लोग आगे आयें और सतना को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री,सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति धन्यवाद और आभार ज्ञापित किया। सांसद ने ब्रिज कापरेेरेशन के अधिकारी वसीम खान को कहा अभी फ्लाई ओव्हर का कुछ काम बाकी है,जिसे पूरा किये बगैर निविदाकार को जाने नहीं देना है, और ठेकेदार को तब तक एनओसी नहीं देना है जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता है।


*अधूरे प्रोजक्ट जल्द होगे पूरे*
सांसद गणेश सिह ने इस मौके पर यह भी कहा कि अभी सतना स्मार्ट सिटी के कई प्रोजक्ट अधूरे जिन्हे जल्द पूरा कर लिया जायेगा। सतना बाई पास का मार्च -अपै्रल में लोकापर्ण करेगे, मेडिकल कॉलेज का 2022-23 में शैक्षणिक सत्र के साथ शुभारंभ किया जायेगा। 2023 में बरगी का पानी भी सतना पहुंच जायेगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत वे सभी कार्य शीघ्र पूरे किये जायेगे जिनसे सतना और भी बेहतर सतना बन सके।
*प्रत्येक रविवार को स्वच्छता दिवस*
सांसद ने उपस्थित सभी से आग्रह किया कि प्रत्येक रविवार को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए सभी मिलकर स्वच्छता अभियान चलायें जिससे स्वच्छता के मामले में अपना सतना न.एक में शामिल हो सके।

उन्होने कोरोना की तीसरी लहर से भी लोगों को आगाह करते हुए सावधानी और सुरक्षा बरतने के लिए अपील की।
*इन्होने भी किया संबोधित*
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार ने कहा कि आने वाले समय में सतना स्मार्ट सिटी के रूप में नये कलेवर में दिखेगा।

सभी चौराहोें का विकास हो रहा है एक साल बाद रीवा से सतना अच्छा हो चुका होगा। यह फ्लाई ओव्हर हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्ग त्रिपाठी ने कहा कि देर से सही फ्लाई ओव्हर सतना को मिला सभी के अथक प्रयास को धन्यवाद देता हूं, विकास के नये आयाम को छूते हुए जल्द ही सतना का नया रूप देखने को हम सभी को मिलेगा। पूर्व स्पीकर नगर निगम अनिल जायसवाल ने कहा कि पं.अटल जी के जन्म दिवस पर यह सौगात हमें मिली बड़ी उपलब्धि है।

अभी भी बहुत कार्य अधूरे है जिन्हे शीघ्र ही पूरा किया जायेगा।शहर के विकास में योगदान के लिए उन्होने व्यापारियों का भी धन्यवाद दिया। पूर्व महापौर ममता पांडे ने कहा हमारे कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना,स्मार्ट सिटी योजना,अमृत योजना के तहत बहुत सारे कार्य हुए है,2015 का सतना कैसा रहा अब सतना कैसा है, पहले सतना डिब्बी जैसा दिखता था अब जगमग दिखता है।

ममता पांडे ने सांसद व राज्यमंत्री से अपील की हमारे यहां के पढ़े लिखे नौजवान बेराजगार है इन्हे बिना किसी भेदभाव के स्थानीय फैक्ट्री में रोजगार दिलाने का काम किया जाये नहीं तो फैक्ट्रियों का हुक्का पानी बंद किया जाये। उन्होने फ्लाई ओव्हर सौगात के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

(पढ़िए तहसील रघुराज नगर से संवाददाता पीयूष सिंह बघेल की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button