*कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रख 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ स्कूलों के संचालन करने कलेक्टर ने दिए निर्देश*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रख 50 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ स्कूलों के संचालन करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/22 दिसम्बर 2021/
जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय उ.मा.वि., हाईस्कूल के प्राचार्यों तथा शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कलेक्टर सोनिया मीना ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव हेतु सभी शिक्षण संस्थाओं में 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ विद्यालय का संचालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया है कि विद्यालय के समस्त शिक्षकीय, गैर शिक्षकीय कर्मचारियों तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी छात्र-छात्राओं को दूसरी डोज की वैक्सीन आवश्यक रूप से लगा होना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि जिन पात्र लोगों ने कोविड टीकाकरण नहीं कराया है वह अनिवार्यतः 26 दिसम्बर 2021 तक वैक्सीन लगवावें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समस्त विद्यालयों को अच्छी तरह से सेनेटाईज कराया जाए। विद्यालय में उपस्थित समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करें। विद्यालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए।
विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं सेनेटाइजर का उपयोग करें। विद्यालय प्रांगण में नियमित रूप से पूर्ण साफ-सफाई रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी संकुल प्राचार्य, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक अपने क्षेत्र की समस्त संस्थाओं में नियमित रूप से भ्रमण करते हुए इन निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।




