*बिजुरी नगर में एनपीएल क्रिकेट प्रिमयर लीग सीजन के शानदार मुकाबले की हुई शुरुआत*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

बिजुरी नगर में एनपीएल क्रिकेट प्रिमयर लीग सीजन के शानदार मुकाबले की हुई शुरुआत
रिपोर्टर – संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/बिजुरी
जिले के नगर पालिका परिषद बिजुरी द्वारा आयोजित सीजन टू प्रीमियर लीग का दिनांक 19/12/2021 को शुभारंभ हुआ जहाँ नगर पालिका बिजुरी क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 4 में स्थित राजीव रतन गांधी खेल मैदान में आज 8 दिवसीय टेनिश बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन हुआ नगर पालिका प्रीमियर लीग के शुभारम्भ में
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया जिसके पश्चात बिजुरी नगर के समस्त वार्डों से आई हुई टीम के द्वारा खेल मैदान में मसाल मार्च निकालते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे जिसके पश्चात अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराया गया।
शानदार मुकाबले के साथ वार्ड क्रमांक 1 तथा 10 की टीम रही विजयी
रविवार को बिजुरी नगर में नगरपालिका प्रीमियर लीग मैच के आयोजन में पहला मैच वार्ड क्रमांक 7 वी एवं वार्ड क्रमांक 10 के मध्य खेला गया जहां वार्ड क्रमांक 10 ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 162 रनों का लक्ष्य वार्ड क्रमांक 7 बी की टीम के सामने रखा जहां जवाबी पारी में वार्ड क्रमांक 7 बी की टीम 143 रन ही बना पाई तथा वार्ड क्रमांक 10 की टीम ने 19 रनों से मैच जीत लिया।
अतिथि खिलाड़ी बालचंद रहे मैन ऑफ द मैच
वार्ड नं 10 के अतिथि खिलाड़ी बालचंद जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 39 गेंद में 106 रन बनाने के साथ आज के मैन ऑफ द मैच रहे । दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 1 तथा वार्ड क्रमांक 3 की टीम के बीच खेला गया । जिसमें वार्ड क्रमांक 1 ने टॉस जीते हुए पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिसके द्वारा 12 ओवर में 103 रनों का लक्ष्य वार्ड क्रमांक 3 की टीम के सामने रखा गया जवाबी पारी में वार्ड क्रमांक 3 की टीम रोमांचक मुकाबले में 1 रन से मैच हार गई इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी संजय सिंह को 3 ओवर में 13 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच रहे।
एनपीएल प्रीमियम लीग उद्घाटन में कई लोग रहे उपस्थित
नगरपालिका प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम,श्रमिक नेता आनंद मिश्रा,बसपा नेता खुर्शीद अहमद,श्रमिक संगठन के देवेंद्र निराला सहित नगरपालिका उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मीना कोरी, जावेद अहमद, सहित समस्त वार्डों के पार्षद एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी तथा मीडिया कर्मियों सहित सैकड़ों कि संख्या में दर्शक खेल मैदान में मौजूद रहे।




