Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*कनिष्ठ सहायक एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर चयन परीक्षा 18 एवं 19 दिसंबर को परीक्षा संचालन के लिये अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी*

जिला सतना मध्य प्रदेश

*कनिष्ठ सहायक एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर चयन परीक्षा 18 एवं 19 दिसंबर को परीक्षा संचालन के लिये अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी*

सतना 15 दिसम्बर 2021/प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) भोपाल द्वारा आयोजित समूह-2 उप समूह-4 अंतर्गत सहायक सम्परीक्षक, कनिष्ठ सहायक एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर पद के लिये संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 जिले में 18 और 19 दिसम्बर 2021 को दो पालियों में संपन्न कराई जायेगी।

प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक जिले के 3 परीक्षा केन्द्रों विन्ध्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड सांइस करही रोड अमौधा, आदित्य कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस महदेवा रोड सतना एवं श्रीरामा कृष्णा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस भरहुत नगर सतना में संपन्न होगी।

परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को अपनी उपस्थिति परीक्षा शुरु होने के एक घंटे पूर्व दर्ज करानी होगी। रिपोर्टिंग टाइम सुबह की पाली में प्रातः 7 से 8 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक रहेगा।
कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा द्वारा परीक्षा के सफलतम संचालन के लिये केन्द्रवार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर राजेश शाही को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया। इसी प्रकार विन्ध्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड सांइस के लिये प्रभारी तहसीलदार प्रदीप तिवारी को प्रशासनिक आब्जर्वर एवं प्रोफेसर डॉ सुशील शर्मा और डॉ भास्कर चौरसिया को आब्जर्वर बनाया गया है।

आदित्य कॉलेज ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस के लिये प्रभारी तहसीलदार सविता यादव को प्रशासनिक आब्जर्वर एवं प्रोफेसर डॉ अजय सिंह और डॉ हरेश्वर राय को आब्जर्वर तथा श्रीरामा कृष्णा कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस भरहुत नगर सतना के लिये तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह को प्रशासनिक आब्जर्वर एवं प्रोफेसर डॉ देवेश कुमार और डॉ हरिओम अग्रवाल को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त गये अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा दिनांक को परीक्षा समाप्ति तक केन्द्रों पर उपस्थित रहकर पीईबी भोपाल के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिये 16 दिसंबर को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई है।

(मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

Related Articles

Back to top button