जिला सतना मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के लिये मतदान की सुविधा भी कल
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला सतना मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के लिये मतदान की सुविधा भी कल
(मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 9 नवंबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों मतदान के लिये द्वितीय चक्र का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर 6 से 9 नवंबर तक आयोजित किया गया है।

नोडल अधिकारी डाक मतपत्र प्रकोष्ठ ने बताया कि मतदान दलों की मतदान करने की अवधि को बढ़ाते हुये अब 10 नवंबर तक डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा दी है।

मतदान दल के ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिन्होने 6 से 9 नवंबर तक प्रशिक्षण स्थल पर डाक मतपत्र से मतदान करने के लिये बनाये गये सुविधा केंद्रों में मतदान नहीं किया है।

ऐसे अधिकारी-कर्मचारी 10 नवंबर को डाक मतपत्र के मतदान कर सकते हैं।
मतदान दल में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी प्रशिक्षण स्थल शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक 1 सतना, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक 2 सतना, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या धवारी तथा शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय सतना के सुविधा केंद्र में डाक मतपत्र से मतदान करेंगे।
(बढ़ाई गई ड्यूटी)
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत डाकमत सुविधा केंद्रों में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी 9 नवंबर तक के लिये लगाई गई है।
ड्यूटी आदेश में आंशिक संशोधन के अनुसार अब संलग्न अधिकारी-कर्मचारी 10 नवंबर को भी अपनी सेवायें डाकमत पत्र सुविधा केंद्रों में देना सुनिश्चित करेंगे।




