*राज्य निदेशक पवन अमरावत ने स्वयं सेवकों की समीक्षा बैठक ली*
धौलपुर जिला राजस्थान

*राज्य निदेशक पवन अमरावत ने स्वयं सेवकों की समीक्षा बैठक ली*
धर्मेन्द्र बिधौलिया ( भरतपुर )29 नवंबर।
नेहरू युवा केंद्र भरतपुर कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें मुख्य अतिथि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वात्यशासी संगठन नेहरू युवा केंद्र राजस्थान के राज्य निदेशक पवन अमरावत जी तथा विशिष्ट अतिथि सतवीर शर्मा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक जयपुर रहे।

अतिथियों का माला एवं शॉल पहनाकर उपनिदेशक सुनील राणा द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।
मुख्य अतिथि अमरावत ने नेहरू युवा केंद्र भरतपुर के द्वारा आयोजित किए स्वच्छता अभियान, कोविड-19 जागरूकता अभियान, पर्यावरण संबंधी , तथा आजादी का अमृत महोत्सव, युवा मंडल विकास कार्यक्रमो की जानकारी ली एवं आदि सभी कार्यों की भी भूरि भूरि प्रशंसा की।तथा इस दौरान उन्होंने नेहरू युवा केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में प्रकाश डाला तथा कोर कार्यक्रमों के बजट के बारे में भी युवाओं से चर्चा कर उन्होंने बताया कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा नेहरू युवा केंद्र युवाओं को एक मंच प्रदान करने का कार्य करता है। युवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
इस दौरान यूथ लीडर प्रशांत फौजदार एवं मनोज चौधरी को सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने हेतु राज्य निदेशक पवन अमरावत ने माला पहनाकर सम्मानित कर उनकी होंसला अफजाई की इस मौके पर निराली, पूजा ,योगेंद्र, रविंद्र, मुनेश, चेतन झलक मदेरणा,लक्ष्मीनारायण, उत्तम, राहुल, हरिओम, हीरा सिंह ज्ञान सिंह, सत्यवान, ललित आदि सभी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक सुनील राणा द्वारा की गई।




