Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*किरर घाट क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण कार्य का खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने लिया जायजा*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

किरर घाट क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण कार्य का खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने लिया जायजा

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/24 नवम्बर 2021/

मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री तथा अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने जिले के अमरकंटक पहुंच मार्ग पर किरर घाटी के क्षतिग्रस्त सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

इस मौके पर कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल, जिला पंचायत प्रशासकीय समिति की प्रमुख रूपमती सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम, पुष्पराजगढ़ के पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम सहित निर्माण एजेन्सी के अधिकारी उपस्थित थे।

कार्य का निरीक्षण करते हुए खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने सुलभ आवागमन के लिए किरर घाट मार्ग का कार्य 15 दिसम्बर तक पूर्ण कर मार्ग आवागमन के लिए प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button