Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं लोगों की समस्याएं जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 30 आवेदन हुए प्राप्त*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 30 आवेदन हुए प्राप्त

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

शहडोल/16 नवंबर 2021/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने जनसुनवाई कार्यक्रम में आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई कार्यक्रम में बाणगंगा मेला मैदान शहडोल कि सरिता सेन ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को बताया कि मेरी आर्थिक स्थिति सही नहीं है और मैं बहुत ही गरीब हूं गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वहन करती हूं तथा मेरे पति की तबीयत बहुत खराब है तथा मेरी पुत्री की शादी होने वाली है, मेरी स्थिति को देखते हुए मुझे विवाह हेतु आर्थिक सहायता राशि की मांग की, इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सहायक संचालक सामाजिक न्याय की ओर आवेदन प्रेषित कर आर्थिक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार सोहागपुर निवासी राम प्रसाद गुप्ता पिता स्वर्गीय आनंद राम गुप्ता ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को बताया कि सुहागपुर में उनका भूमि क्रमांक-136 का नक्शा तरमीम का आदेश हुआ था तथा नक्शे में संशोधन भी हो चुका था।

उसके बावजूद तहसीलदार सोहागपुर द्वारा सीमांकन आवेदन नक्शा तरमीम के अभाव में निरस्त किया गया है। जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर को प्रकरण की जांच कर सीमांकन एवं नक्शा तरमीम कराने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 30 आवेदन प्राप्त हुए जिस से संबंधित विभाग की विभागीय अधिकारियों के पास भेजकर जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह परिहार, सहायक संचालक उद्यान मदन सिंह परस्ते, तहसीलदार सुहागपुर लवकुश कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button