Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सीएमएचओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 क्लीनिकों का किया आकस्मिक निरीक्षण*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

सीएमएचओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 क्लीनिकों का किया आकस्मिक निरीक्षण

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर/16 नवम्बर 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सोनिया मीना के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जैतहरी रोड स्थित अरविन्द कुमार राठौर, जिला न्यायालय के पास स्थित डी. विश्‍वास एवं अनूपपुर के वार्ड नं. 6 स्थित विश्‍वास के क्लीनिक पर आकस्मिक निरीक्षण कर दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।

उक्‍त तीनों क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से अन्य कार्यवाही तक के लिए सील किया गया है। संबंधित क्लीनिकों के संचालकों को आवश्‍यक दस्तावेज पंजीयन की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने की नोटिस दी गई है। अनूपपुर बस स्टैण्ड स्थित प्रभात त्रिपाठी की क्लीनिक बंद मिलने पर क्लीनिक पर नोटिस चस्पा की गई है।

Related Articles

Back to top button