*थाने में पुलिस हिरासत से फरार ब्लैक मेलिंग का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाने में पुलिस हिरासत से फरार ब्लैक मेलिंग का आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/ भालूमाड़ा
अनूपपुर जिले के थाना भालूमाडा मैं 10 नवंबर 2021 को ब्लैक मेलिंग व अन्य अपराध के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी बब्बू बंसल निवासी बिजुरी 11 नवंबर 2021 थाना भालूमाडा पुलिस अभिरक्षा से फरार हो था आवेदक राजेंद्र साहू निवासी राजनगर की शिकायत पर दर्ज किए गए धारा 388 389 394 395 506 के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और 12 नवंबर को न्यायालय में आरोपियों को पेश किया जाना था
जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने में सफलता हासिल की तो वही एक आरोपी बब्बू बंसल थाना भालूमांड़ा से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो था जिसकी सरगर्मी से तलाश भालूमांड़ा पुलिस के द्वारा की जा रही थी जिसे 12 नवंबर 2021 की बीती रात्रि आमाडांड़ क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है फरार आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।




