Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने डाटा फ्रीज नहीं कराने पर (सात) प्राचार्यों की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का दिया नोटिस

सतना जिला मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी ने डाटा फ्रीज नहीं कराने पर (सात) प्राचार्यों की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने का दिया नोटिस

(पढिए मध्य प्रदेश हेड राजमणि पांडे की रिपोर्ट)

मध्य प्रदेश जिला सतना में 17 अक्टूबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये सात कार्यालय प्रमुखों (प्राचार्य) को कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के डाटाबेस में आवश्यक संशोधन नहीं कराने पर दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने कारण बाताओ नोटिस जारी की है।

इनमें प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय सतना, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया टोला, प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धवारी, प्राचार्य नादन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहावल, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झुकेही के नाम शामिल हैं।

संबंधित को जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यालय के अंतर्गत अधिकारी-कर्मचारियों के डाटाबेस में आवश्यक संशोधन करते हुये डाटा फ्रीज कराने के निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। जिससे स्थानांतरित सेवानिवृत्त और मृत कर्मचारियों की ड्यूटी भी मतदान दल में लगी हुई है।

निर्वाचन जैसे अति-संवेदनशील कार्य के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही बरतना कदाचरण एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। संबंधितों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत अनुशासनात्मक दंडात्मक कार्यवाही भी किये जाने की चेतावनी दी गई है।

संबंधितों की कारण बताओ नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button