Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम
*मतदान प्रक्रिया की ग्राम परसवार में दी गई जानकारी*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

मतदान प्रक्रिया की ग्राम परसवार में दी गई जानकारी
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर
अनूपपुर/08 नवम्बर 2021/
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय) सोनिया मीना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सेन्स के नोडल अधिकारी हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु मतदाताओं को ईव्हीएम एवं मतपत्र द्वारा किए
जाने वाले मतदान की प्रक्रिया के संबंध में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शासकीय हाईस्कूल परसवार में कार्यक्रम आयोजित कर आम मतदाताओं को प्रेरित करने के संबंध में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर अजय कुमार जैन ने ईव्हीएम द्वारा जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य तथा मतपत्र द्वारा ग्राम पंचायत पंच एवं सरपंच के आम निर्वाचन में मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।




