Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमहिलामेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*पानी में डूबने से दो अलग-अलग घटनाओं में पुरुष एवं वृद्ध महिला की मौत*

अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

पानी में डूबने से दो अलग-अलग घटनाओं में पुरुष एवं वृद्ध महिला की मौत

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ

अनूपपुर

28 अक्टूबर 2021 कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत ग्राम कांसा के टिकरीटोला में स्थित तालाब में डूबने से 63 वर्षीय महिला की तथा थाना चचाई के मेडियारास ग्राम में पुरानिहा तालाब में डूबने से पड़ोस के गांव के 36 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई,घटना की सूचना पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस एवं थाना चचाई पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा कर शव के परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा,पी.एम.पश्चात दोनों के शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ की इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार कोतवाली अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम काशा के टिकरी टोला निवासी गोविंद यादव की 63 वर्षीय पत्नी वैजन्ती बाई जो अत्यंत बीमार स्थिति में जिला चिकित्सालय में उपचार कराने बाद गांव कासा आ गई थी

बुधवार की रात दिशा मैदान के लिए बाहर निकलते समय अचानक टिकरी टोला के तालाब में डूब गई जिसकी जानकारी सुबह होने पर परिजनों को खोजबीन दौरान मिली वहीं चचाई थाना से 6 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मेडियारास के पुरनिहा तालाब में विगत 25 अक्टूबर की शाम से कोतवाली अनूपपुर के मौहरी(परसवार) निवासी 36 वर्षीय मृतक रामनाथ कोल पिता रामलाल कोल जो पड़ोस के गांव गया था का शव तालाब में मृत स्थिति में मिलने की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button