जिले भर में अब तक 491.1 मि.मी. औसत वर्षा हुई दर्ज
सतना जिला मध्य प्रदेश

जिले भर में अब तक 491.1 मि.मी. औसत वर्षा हुई दर्ज
(पढ़िए जिला सतना क्राइम ब्यूरो चीफ रोहित त्रिपाठी की खास खबर)
मध्य प्रदेश जिला सतना में 7 सितम्बर 2023/जिले में इस वर्ष 1 जून से 7 सितम्बर 2023 तक 491.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 19.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 507.1 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 341.7 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 453.8 मि.मी., बिरसिंहपुर में 422.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 447.8 मि.मी., नागौद में 895.7 मि.मी., जसो (नागौद) में 331.8 मि.मी., उचेहरा में 565 मि.मी., मैहर में 336 मि.मी., अमरपाटन में 582 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 519.2 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।
जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 716.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।