*कलेक्टर ने गोंडी चित्रकला एवं बीजापुरी काष्ठ शिल्प का किया अवलोकन, स्व सहायता समूह के सदस्यों से की चर्चा*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने गोंडी चित्रकला एवं बीजापुरी काष्ठ शिल्प का किया अवलोकन, स्व सहायता समूह के सदस्यों से की चर्चा
रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर
अनूपपुर/23 अक्टूबर 2021/
कलेक्टर सोनिया मीना ने दिन शनिवार दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को पुष्पराजगढ़ विकासखंड में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने रूर्बन मिशन अंतर्गत कोहका पूर्व में विकसित किये जा रहे एग्रो पार्क में स्व सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करते हुए सदस्यों द्वारा की जा रही विभिन्न आजीविका गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा विकासखंड अंतर्गत जीवन दायिनी संकुल संगठन, सर्वधन लक्ष्मी संकुल संगठन व नवचेतना संकुल संगठन के प्रतिनिधियों ने स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन व संकुल स्तरीय संगठन की संरचना, कार्य दायित्व व तीनों स्तरों पर वित्तीय प्रवाह और इससे समूह सदस्यों को होने वाले लाभ के बारे में सीएलएफ अध्यक्ष उर्मिला परस्ते व लेखापाल किरण सिंह ने कलेक्टर को अवगत कराया गया।
समूह से जुड़कर विभिन्न आजीविका गतिविधियों जैसे सिलाई कार्य, आजीविका एक्सप्रेस, टेंट हाउस, किराना व मनिहारी दुकान, मास्क निर्माण आदि के माध्यम से उनके जीवन मे आने वाले परिवर्तनों को सफलता की कहानी के रूप में केशकली जैसवाल, सरस्वती बाई, अंजनी जैसवाल व लल्ली बाई ने कलेक्टर सोनिया मीना से साझा किया। कलेक्टर ने स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे विभिन्न आजीविका गतिविधियों को निरंतर बनाये रखने के लिए कहा।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हर्षल पंचोली, एसडीएम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी, तहसीलदार नाग, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन शशांक प्रताप सिंह, सहायक संचालक उद्यान वी.डी. नायर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवेंद्र कुमार सोनी, युवा सलाहकार रूर्बन मिशन अपूर्वा मिश्रा, जिला प्रबंधक दशरथ झारिया, ब्लॉक प्रबंधक अश्विनी सिंह, सहा ब्लॉक प्रबंधक धीरेंद्र द्विवेदी, जिला खनिज अधिकारी आदि के साथ स्व सहायता समूह सदस्य व विभिन्न लोक कलाकार उपस्थित रहे।