*विवेक नगर में हुआ गरबा डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

विवेक नगर में हुवा गरबा डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
रंगोली प्रतियोगिता के बच्चे हुवे पुरस्कृत
नव दुर्गा समिति विवेक नगर कमेटी कि अभिनव पहल
मंगलवार को हुवा गरबा, बुधवार को होगा डांस प्रतियोगिता, नन्हें बच्चे दिखाएंगे अपनी कला और हुनर
रिपोर्टर :- चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
अनूपपुर/विवेकनगर
जिला अनूपपुर अन्तर्गत विवेक नगर कॉलोनी में विगत कई वर्षों से कमेटी द्वारा लगातार मां दुर्गा शक्ति कि स्थापना एवं नन्हें बच्चों का हुनर उभारने का कार्य किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी दिन रविवार दिनांक 10 अक्टूबर 2021 को शाम 6:00 बजे से रंगोली का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कई घंटों परिश्रम करके बच्चों ने अपना जज्बा और हुनर दिखाया।तो इसी क्रम में मगंलवार को गरबा प्रतियोगिता हुवा जिसमें नन्हें कलाकारों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया। अब होगा बुधवार को बच्चों के बीच डांस प्रतियोगिता।

कई घंटों तक परिश्रम कर हुवे विजेता
आपको बता दें कि नन्हें बच्चों द्वारा लगातार कई घंटों तक अपनी कड़ी महनत और परिश्रम से अपने कार्य को अच्छा बनाने में अपना पूरा दम लगाते हुए विजेता बनने के लिए अपने रंगोली को सुन्दर बनाने का कार्य किया गया। जिसमें गरबा प्रतियोगिता होने के बाद बच्चों को रंगोली कार्यक्रम के परिणाम स्वरूप विजेता को पुरष्कृत किया गया।

बुधवार को डांस प्रतियोगिता के बाद डांस प्रतियोगिता और गरबा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के साथ मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा शक्ति के दरबार को सुन्दर बनाने वाले को भी दूसरा प्रथम पुरस्कार कमेटी के द्वारा दिलाया जाता है।

गणमान्य नागरिक और सभी कि रही है पहल
इस कार्यक्रम के दरमियान नगरवासियों का समर्थन देखने लायक था, आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए और बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए नगरवासियों के अलावा बाहर से भी नागरिक इनके कला को देखने आते हैं साथ ही इनके मनोबल को भी बढ़ाते हैं।
पंकज जैन ने किया सफल संचालन
आपको बता दें कि कई वर्षों से कमेटी के साथ मिलकर बच्चों को समर्थन करते हुवे पंकज जैन द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों और कमेटी का समर्थन बहुत ही अच्छे और सुचारू रुप से किया जाता है। पिछले कई वर्षों कि तरह इस वर्ष भी अपने कार्य और कलाकारी से इन्होंने सबका दिल जीत लिया। आपको बता दें कि यह एक बहोत ही अच्छे कलाकार हैं जोकि अपने मधुर आवाज से गीत गाते हुए लम्हें बांधने में माहिर हैं।
अब्दुल रहे मुख्य अतिथि
आपको बता दें कि अब्दुल कलीम पुलिस विभाग में रहकर समाज कि सेवा और रक्षा तो करते ही हैं बल्कि बच्चों विवेक नगर में विगत कई वर्षों से नगर कि सेवा करते हुए अपनी एक अहम पहचान भी बनाई हैं। आपको बता दें कि मां दुर्गा शक्ति के दरबार में इनके द्वारा पूरा योगदान और नन्हें कलाकारों के हुनर को आगे बढ़ाते हुवे बच्चों को समर्थन करने में आगे रहते हैं। इनके द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि इनके अंदर एक कलाकार भी छिपा हुआ है इन्होंने कार्यक्रम के दरमियान पंकज जैन के साथ गाने भी गए जिसकी नगर वासियों ने सराहना करते हुए प्रशंशा भी की।
बच्चों के हुनर को किया जाता है पुरस्कृत
आपको बता दें कि कमेटी के सदस्यों द्वारा बच्चों के हुनर को बढ़ाने और उनके किए गए परिश्रम के लिए सभी को पुरस्कृत तो किया ही जाता है परंतु इस क्रम में विजेता को स्पेशल उपहार द्वारा सम्मानित किया जाता है जिसमें विजेता को खास उपहार और राशि दी जाती है। और इसमें नागरिक भी बढ़ – चढ़कर इनके जज्बे और हुनर को समर्थन प्रदान करते हैं।
इनका रहता है विशेष योगदान
अरुण सिंह,संतोष यादव, प्रतीक,अवधेश,दुर्गेश पटेल, पत्रकार एवं समाजसेवी चंद्रभान सिंह राठौर,दीपक डीजे,सोनू प्रजापति,किसन,रवि,अर्जुन,छोटू,आकाश राजपूत,रोहित, अश्विनी,मयंक शाहू,रमेश,नीरालाल,राजप्रताप, दिलीप,दीपक सिंह,चंद्रभान अंकल,गोल्डी,विकास समेत कमेटी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ताओं कि अहम भूमिका और उपस्थिति रही।




