*भाजपा एवं कांग्रेसी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हरिद्वार सिंह*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शहडोल जिले का सम्मेलन दिनांक , 9 अक्टूबर 2021 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड कामरेड सामित अली एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सर्वसम्मति से जिला समीति का गठन कि या गया
कामरेड मीरा यादव जिला सचिव व दो सहायक जिला सचिव
भाजपा एवं कांग्रेसी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हरिद्वार सिंह
चंद्रभान सिंह राठौर
शहडोल/कामरेड उदय कोल दरौड़ी एवं कामरेड राम करन सिंह मुसरा तथा कोषाध्यक्ष कामरेड अच्छे लाल शिवहरे का चयन किया गया जिला परिषद में कामरेड सामित अली एडवोकेट, कामरेड कृष्णा कोल पिपरिया, कामरेड कमला कोल पिपरिया कामरेड मनीषा कोल पिपरिया कामरेड नागेंद्र सिंह मुसरा कामरेड राजेंद्र सिंह मुसरा कामरेड राम सिंह चंदोरा, कामरेड संजय गर्ग शहडोल कामरेड कमलेश्वर सिंह धनपुरी कामरेड अजय सिंह दरौड़ी कामरेड विकास शर्मा शहडोल का चयन किया गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक राज्य सचिव कामरेड हरिद्वार सिंह ने उद्घाटन भाषण में कहां के 15 अगस्त 1947 के पहले देश गुलाम था ऐसा भी हो लूला लंगड़ा हो गोरा हो काला हो

जो रानी के पेट से पैदा होता था वही राजा होता था किंतु 15 अगस्त 1947 के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारे देश के संविधान को स्वीकार किया और मतदान के माध्यम से संविधान में रानी के वोट का कीमत और मेहतरानी के वोट का कीमत बराबर किया गया किंतु आजादी के 74 साल बाद भी गरीबों को न्याय मिल पाए, नहीं मिल पाए इसीलिए निरंतर आपको संघर्ष करना है ताकि शासन के योजनाओं का लाभ आपको मिले भारतीय जनता पार्टी की देश और मध्य प्रदेश की सरकार पूजी पतियों के लिए काम कर रही है गरीब गरीब हो रहा है और अमीर अमीर हो रहा है यहां अधिकांश आदिवासी कार्यकर्ता बैठे हैं

वनाधिकार कानून 2005 का लाभ आपको नहीं मिलता है बरसों से जंगल एवं शासन के जमीन पर कब्जा किए आदिवासियों को शासन ने पट्टा नहीं दिया, पंचायतों में पेशा कानून लागू नहीं होता है पांचवी अनुसूची यहां लागु नहीं होती है प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिलता है

संपन्न लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलता है गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड आपके लिए नहीं बनता है विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन गरीबों के लिए नहीं है ऐसी स्थिति में संघर्ष करके ही शासन की योजनाओं को गांव तक पहुंच जाएंगे और इसके लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से दूसरी पार्टी कोई संघर्ष करने वाली नहीं है 25 फरवरी 27 फरवरी तक शहडोल में ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य सम्मेलन प्रस्तावित है देश और प्रदेश के समूचे नेतागण चिंतन मंथन कर दिशा देंगे और संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेंगे 25 फरवरी को बड़ी रैली होगी

जिससे आप सब लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी पूर्व जिला सचिव कामरेड सामित अली ने अपने संक्षिप्त रिपोर्ट में शहडोल जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दिशा और दशा पर प्रकाश डाला और नौजवान कार्यकर्ताओं को आह्वान किया यह सही वक्त है कि आंदोलन के माध्यम से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत किया जाए और गरीब लोगों को उनका हक दिलवाया जाए रिपोर्ट पर 15 लोगों ने बहस में हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख रूप कामरेड मीरा यादव कामरेड उदय कॉल कामरेड कमला कौल कामरेड संजय गर्ग कमरे प्रवीण तिवारी कामरेड रावेंद्र शुक्ल कामरेड राजेश चंद्र शर्मा कामरेड देवेंद्र सिंह कामरेड महिमा यादव कामरेड रानू सिंह कामरेड संगीता सिंह एवं कामरेड अच्छेलाल शिवहरे ने अपने विचार व्यक्त किए
सम्मेलन में 221 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया आदिवासी बहुल कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह एवं जोशो खरोश के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करने की बात कही है लंबे समय बाद शहडोल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सम्मेलन में संख्या के दृष्टिकोण से नौजवान कार्यकर्ताओं के दृष्टिकोण से आदिवासी युवा एवं युवतियों के दृष्टिकोण से बेहद सार्थक सम्मेलन हुआ है हमें लगता है कि आज का सम्मेलन शहडोल में कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा
सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि जिस दरिंदगी के साथ आजाद भारत में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री का लड़का आशीष मिश्रा ने लखीमपुर में, जानबूझकर किसानों को रौंद डाला अभी तक सरकार लीपापोती करने के लिए जांच का बहाना कर रही है तत्काल जेल में बंद करके फास्ट ट्रैक कोर्ट से उत्तर प्रदेश के बाहर सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराकर तत्काल सजा दिलवाई जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटना ना हो, प्रस्ताव पास किया गया के बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए सिलाई मशीन हर 10 की समूह पर दिया जाए ताकि युवा एवं युवती बेरोजगारी का सामना कर सम्मान से श्रम करके अपना घर चला सके।




