देश के युवाओं का जीवन ना हो बेकार (जल्द-ऑनलाइन) सट्टा गेम को बंद करें सरकार
जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश

देश के युवाओं का जीवन ना हो बेकार (जल्द-ऑनलाइन) सट्टा गेम को बंद करें सरकार
(पढिए राजधानी एक्सप्रेस न्यूज़ हलचल आज की सच्ची खबरें)
भारतीय जागृति मिशन
भारतीय जागृति मिशन ने ऑनलाइन सट्टा गेम को बंद करने और फिल्म स्टार एवं क्रिकेट स्टार द्वारा किए जा रहे हैं
भ्रामक प्रचार पर रोक लगाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति आदरणीय प्रधानमंत्री गृहमंत्री और सोशल जस्टिस मंत्रालय को पत्र लिखा
आज देश में टीवी सोशल मीडिया पर लगातार मशहूर क्रिकेटरों एवं फिल्म स्टारों द्वारा ऑनलाइन सट्टा का प्रचार किया जा रहा है
आज का युवा उन्हें अपना आइडल मानता है और ऑनलाइन सट्टा खेल कर अपना और परिवार का जीवन अस्त-व्यस्त कर रहा है
जिसमें अब तक हजारों बच्चे आत्महत्या कर चुके हैं
अगर इसी प्रकार से ऑनलाइन सट्टा बाजार को बढ़ावा दिया गया तो निश्चित ही देश का प्रत्येक युवा अपना जीवन बर्बाद कर सकता है
भारतीय जागृति मिशन के द्वारा समय-समय पर आम जनता की समस्या से देश के प्रधानमंत्री को बराबर अवगत कराया जा रहा है
राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन सा होने कहा यदि ऑनलाइन सट्टा बाजार को इसी प्रकार से प्राथमिकता मिलती रही तो युवा शिक्षा की तरफ कम आकर्षित होकर अपना जीवन और अपने परिवार का जीवन संकट में डाल देगा
सरकार को इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए
संस्थापक सुरेश गुप्ता जी द्वारा इस ऑनलाइन सट्टा गेम पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यदि युवा को शिक्षा की ओर एवं सामाजिकता की ओर बढ़ावा नहीं दिया गया तो निश्चित ही उनका और उनके परिवार का भविष्य अंधकार में होगा
भारतीय जागृति मिशन द्वारा की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया की सरकार को इस उम्मीद की तरफ आकर्षित किया जाए
ताकि माननीय प्रधानमंत्री जी शीघ्र इस ऑनलाइन सट्टा बाजार पर लगाम लगा सकें




