Breaking Newsअन्य राज्यआगराइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भूमि से विहीन कर पराया करने कि साजिश – सुंदर लाल चौधरी*

तहसील जैतहरी जिला अनुपपूर मध्य प्रदेश

*भूमि से विहीन कर पराया करने कि साजिश – सुंदर लाल चौधरी*

ग्राम पंचायत लहरपुर के ग्राम मुर्राटोला में आर आई एवं पटवारी के द्वारा भूमि विहीन परिवार को ड्रोन से पैमाइश कर भू-स्वामित्व योजना के तहत आवंटित भू-खण्ड को बताया अव्यवहारिक

रिपोर्टर :- संभागीय ब्यूरो चीफ के साथ ब्लॉक रिपोर्टर विकास सिंह राठौर कि रिर्पोट

अनूपपुर/जैतहरी

जिला अनूपपुर के तहसील एवं ब्लॉक जैतहरी अन्तर्गत ग्राम पंचायत लहरपुर के ग्राम मुर्राटोला में आर आई एवं पटवारी के द्वारा भूमि विहीन परिवार को ड्रोन से पैमाइश कर भू-स्वामित्व योजना के तहत आवंटित भू-खण्ड को अव्यवहारिक बताया है। मुर्राटोला निवासी सुन्दर लाल चौधरी का कहना है कि पुस्तैनी रूप से आराजी खसरा नंबर 168 में घर बनाकर रह रहे हैं। अब हमें उसी आराजी खसरा नंबर पर अन्यत्र जगह भूमि का आवंटन किया गया है।
आवंटित भू-खण्ड पर नये सिरे से घर बनाकर रह पाना मुश्किल है।

सुन्दर लाल का कहना है कि सरकार का नियत साफ है तो जहाँ हम पुस्तैनी रूप से घर बनाकर रह रहे हैं उसका भू-अधिकार उपलब्ध कराएं। गरीबी की हालत में हम अपना बाल-बच्चे का उदर पोषण करें या बनी-बनाई घर को छोड़कर आवंटित भू-खण्ड पर घर बनाने जाए, यह हमारे लिए कठिन समस्या हैं।

उक्त सम्बन्ध में तहसीलदार जैतहरी से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि दावा आपत्ति के समय दावा आपत्ति दे। जितना बन सकेगा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
इसीतरह का आपत्ति ग्राम मुर्राटोला के गोरेलाल चौधरी, शिवलाल चौधरी, सुन्दर लाल अगरिया, नागेन्द्र चौधरी आदि लोगों को हो रहा है।

नहीं सुना गया समिति के सदस्य की बातें –

ग्राम मुर्राटोला निवासी सहसराम चौधरी का कहना है कि मुझे शासन के आदेश के मुताबिक ग्राम पंचायत लहरपुर के ग्राम सभा द्वारा ग्राम गोडान टोला से रामपाल सिंह एवं ग्राम मुर्राटोला से मुझे समिति का सदस्य सर्वसम्मति से बनाया गया है।

मैं बारम्बार आर आई एवं पटवारी से निवेदन करता रहा हूँ कि चूंकि आराजी खसरा नं एक ही है तो जहाँ लोग पुस्तैनी रूप से घर बनाकर रह रहे हैं उसे उन्हें आवंटित कर दिया जाए। किन्तु तानाशाह सरकार के तानाशाह आर आई एवं पटवारी एक भी मेरा निवेदन नहीं सुनी। और उल्टी सीधी बात करके तहसीलदार जैतहरी एवं एसडीएम जैतहरी को गुमराह कर भड़काया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button