*पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/दिन शनिवार दिनांक 25 सितंबर 2021 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर जन अभियान परिषद शहडोल संभाग के तत्वाधान में विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक मान सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन शैली के बारे में जानकारी दी तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में डा. शिव कुमार दुबे प्रोफेसर शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी म.प्र. जन अभियान परिषद के संभागीय समन्यवक, भीम सिंह डामोर, ज़िला समन्यवक विवेक पांडेय, विकासखंड समन्यवक रवीन्द्र शुक्ला, प्रिया सिंह बघेल, आलोक सोंधिया, रितिकदास मिश्र एवं संस्था के प्राचार्य डा. हरीश गुप्ता, मनीष गुप्ता, एडवोकेट, राज किशोर दुबे, नम्रता सिंह बघेल, , कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी से कल्याणी बाजपेई गौ समाज सेवक सुशील रजक मीनू जैन रोहिणी बंजारा, स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।