*थाना चचाई पुलिस द्वारा चलाई गई चालानी कार्यवाही विवेक नगर शहडोल मुख्य मार्ग पर चलाई जा रही है चालानी कार्यवाही*
अनुपपूर जिला मध्य प्रदेश

थाना चचाई पुलिस द्वारा चलाई गई चालानी कार्यवाही
विवेक नगर शहडोल मुख्य मार्ग पर चलाई जा रही है चालानी कार्यवाही
अनूपपुर/चचाई
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के आदेशाअनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन व एसडीओपी कीर्ति सिंह बघेल जिला अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चचाई के नेतृत्व में थाना चचाई की टीम द्वारा विवेक नगर मुख्य मार्ग पर सघन चलानी कार्यवाही करते हुए लगभग 2000 /- के चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें मास्क के 100 /- के दर पर 800 /- की एवं हेलमेट 250/- के दर पर 1250/- की कार्यवाही की गई।

मास्क को लेकर दी गई हिदायत
चलानी कार्यवाही के दौरान जो व्यक्ति मास्क नहीं लगाए हुए थे उनको मास्क लगाने की हिदायत देते हुए पुलिस टीम द्वारा शासन प्रशासन का साथ देने के लिए कहा गया।

गाड़ी के दस्तावेज और नंबरों कि हुई जांच
पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के ताबड़तोड़ कार्यवाही और अवैध कार्यों को रोकने के मिशन चलाने कि कार्यवाही लगातार अभी भी जारी है। आपको बता दें की अखिल पटेल के आने के बाद लगातार अनूपपुर में भ्रष्टाचार और सूदखोरों के साथ ही अवैध कार्य को रोकने के जो karyvahi की गई उसमें अभी तक 100% जिला अनूपपुर में अवैध कार्य और भ्रष्टाचार में लगाम लगी हुई है।

इस अभियान से नागरिकों को हुई लाभ
पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के ऑपरेशन पर अब तक जिला अनूपपुर में अवैध कार्यों को रोकने के साथ ही नागरिकों को भी एक अनुशासन पूर्ण जीवन को जीने की रह मिल रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका
सहायक उपनिरीक्षक लालमणि चौधरी,सहायक उपनिरीक्षक हरपाल परस्ते,आरक्षक अब्दुल कलीम,आरक्षक अरविंद परमार, महिला आरक्षक सुप्रिया त्रिपाठी, महिला आरक्षक अंकिता सोनी का विशेष योगदान रहा।




