*27 सितंबर महा वैक्सीनेशन अभियान में सभी निभाए सहभागिता – मुख्यमंत्री*
शहडोल जिला मध्य प्रदेश

27 सितंबर महा वैक्सीनेशन अभियान में सभी निभाए सहभागिता – मुख्यमंत्री
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/24 सितंबर 2021/
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिन शुक्रवार दिनांक 24 सितंबर 2021 को प्रदेश के सभी जिलों में चलाए जा रहे कोविड टीका महावैक्सीनेशन अभियान कि सफल क्रियान्वयन हेतु वर्चुअल माध्यम से क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों एवं अधिकारियों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 सितंबर को टीकाकरण महाअभियान के पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर लें एवं आज से ही हर स्तर पर सघन प्रचार प्रसार माईकिंग, मुनादी, फ्लेक्स एवं बैनर तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपील कर ऐसा टीकाकरणमय वातावरण निर्मित करें, जिससे 27 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में कोविड का प्रथम टीका शत-प्रतिशत पात्र लोगों को लग सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म गुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा स्वयंसेवी, संस्थाओं एवं जन अभियान परिषद के कोरोना वालेंटियर व जिला, ब्लाक एवं ग्राम क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, वार्ड वाइज, ग्राम वाइज मतदाता सूची लेकर पूर्व की भांति ऐसे लोगों को चिन्हित करें। जिनका कारणों टीकाकरण नहीं हुआ है, उन कारणों को भी चिन्हित कर लें कि मतदाता सूची के अनुसार जो लोग बाहर गए हैं या किसी अन्य कारणों से टीका नहीं लगवा रहे हैं, उनके कारणों को भी उल्लेखित करें और शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-घर दस्तक देकर पीले चावल का आमंत्रण देकर लोगों को टीकाकरण के लिए समझाइश देने तथा आमंत्रित करें एवं गर्भवती माताओं, दिव्यांग जनों, वृद्ध जनों का टीकाकरण कराने में सहयोग एवं सहभागिता निभाएं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी में आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल उर्मिला कटारे, कलेक्टर वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा, अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज डां. मिलिंद शिलारकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस. सागर, सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार, समाजसेवी कैलाश विश्नानी, लक्ष्मण गुप्ता, राजेश्वर उदानिया, प्रदीप सिंह, चंद्र द्विवेदी, पदम खेमिका सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।




