Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा करेंगे कमिश्नर भ्रमण के दौरान टेंट और भोजन की व्यवस्था नही करने के दिए निर्देश*

शहडोल जिला मध्य प्रदेश

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा करेंगे कमिश्नर
भ्रमण के दौरान टेंट और भोजन की व्यवस्था नही करने के दिए निर्देश

संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर

शहडोल/14 सितम्बर 2021/

कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा 15 सितम्बर 2021 को अनूपपुर जिलें के ग्राम पंचायत पड़मनिया, छोटी तुम्बी, बड़ी तुम्बी एवं अन्य गावों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान कमिश्नर ग्रामीणों से राजस्व सेवा अभियान, ग्राम सेवा अभियान एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करेंगे तथा अधिकारियों की उपस्थिति में कल्याणकारी योजनाओे के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि, ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान वे सीधे ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा करेंगे। इसके लिए टेंट आदि की व्यवस्था नही की जाएं।

कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे घर से भोजन कर भ्रमण में जाए अथवा अपने साथ टिफिन लेकर कमिश्नर के साथ भ्रमण पर जाएं। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि भ्रमण के दौरान किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए भोजन की व्यवस्था नही होगी।

Related Articles

Back to top button