Breaking Newsअन्य राज्यआगराआर्टिकलइंदौरइलाहाबादउज्जैनउत्तराखण्डगोरखपुरग्राम पंचायत बाबूपुरग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरजम्मू कश्मीरझारखण्डझाँसीदेशनई दिल्लीपंजाबफिरोजाबादफैजाबादबिहारभोपालमथुरामध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमेरठमैनपुरीयुवाराजस्थानराज्यरामपुररीवालखनऊविदिशासतनासागरहरियाणाहिमाचल प्रदेशहोम

*सदर थाना बाड़ी का जर्जर भवन, में एक बड़ा हादसा होते होते बचा*

जिला धौलपुर राजस्थान

सदर थाना बाड़ी का जर्जर भवन, में एक बड़ा हादसा होते होते बचा
बाड़ी ( धर्मेंद्र बिधौलिया)
सदर थाना बाड़ी में आज उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब सदर थाने के परिसर में पुरानी जर्जर भवन से एक बड़ा पत्थर थाना परिसर में काम कर रहे पुलिसकर्मियों के बगल में आकर गिरा।

सदर थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने देश का दर्पण न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बाड़ी सदर थाना के पर्सन में जर्जर हो चुकी पुरानी बिल्डिंग में से छत में से एक बड़ा पत्थर अचानक टूट कर यहां पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों के पास आकर गिरा जिससे पुलिसकर्मियों में अफरा- तफरी मच गई । गनीमत यह रही कि र वह पत्थर किसी भी पुलिसकर्मी के ऊपर नहीं गिरा।


हम आपको बता दें कि धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड का सदर थाना बाड़ी ऐतिहासिक तालाब ए शाही स्थित पुराने भवन में चल रहा है जिसमें से आए दिन पत्थर गिरते रहते हैं।
घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि जर्जर भवन से उनकी जान को खतरा होने के साथ-साथ थाना परिसर में आने वाले परिवादीयों एवं बंदियों को भी जान का खतरा है। पुलिसकर्मियों ने देश का दर्पण न्यूज़ के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है के थाना परिसर की पुराने जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाए जिससे यहां पर मौजूद कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों की जान बच सके।
घटना के तुरंत बाद थानाधिकारी सदर बाड़ी योगेंद्र सिंह राजावत ने पास में ही काम कर रहे राजकीय संवेदक प्रताप परमार को मौके पर बुलाया और भवन की मरम्मत कराने के बारे में बातचीत की।
संवेदक प्रताप परमार ने देश का दर्पण न्यूज़ को बताया कि जर्जर भवन काफी पुराना है। जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया की जर्जर भवन के प्रस्ताव बनाकर जयपुर भेज दिये गए हैं जिनकी स्वीकृति मिलने पर जर्जर भवन की मरम्मत का कार्य शुरू किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button