*खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भोपाल में टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ करते हुए केंद्रों का किया अवलोकन*
जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश

खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भोपाल में टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ करते हुए केंद्रों का किया अवलोकन
संवाददाता – चंद्रभान सिंह राठौर संभागीय ब्यूरो चीफ
शहडोल/अनूपपुर
मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री बिसाहू लाल सिंह को भोपाल की जिम्मेदारी दी गई थी और उन्होंने 25 अगस्त 2021 कोविड-19 के वैक्सीन टीकाकरण महाअभियान का शुभारंभ करते हुए तमाम टीकाकरण केंद्रों का अवलोकन किया टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए टीकाकरण के लिए पहुंची जनता को शुभकामनाएं दी ।मंत्री बिसाहूलाल सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा जिला प्रशासन के लोग मौजूद रहे सभी लोगों ने टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया और इस अभियान को निरंतर गति देने के लिए अपील की।भोपाल के टीकाकरण केंद्रों पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पहुंचकर महा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया