*अधिकारियों के संरक्षण में बिना त्रिपाल कवर किये कालरी से दौड़ रहे कोयला लोड वाहन*
डोला जिला अनुपपुर मध्य-प्रदेश

अधिकारियों के संरक्षण में बिना त्रिपाल कवर किये कालरी से दौड़ रहे कोयला लोड वाहन
संभागीय ब्यूरो चीफ चन्द्रभान सिंह राठौर कि कलम से
अनूपपुर/डोला
अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेराबाध कालरी से रामनगर थाना क्षेत्र के राजनगर आरो सीएचपी में कोयले का परिवहन किया जा रहा है राजनगर आर ओ सीएचपी तक कोयले का परिवहन करने का कार्य कोरबा की राहुल लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट नामक कंपनी को दिया गया है जिसकी ऑफिस बर्तमान में सीएचपी सेटिंग के नजदीक ही स्थित हैं ट्रांसपोर्ट में लगे कई वाहन बिना परमिट व बीमा के चल रहे हैं साथ ही में बेरोक टोक ओवरलोडिंग का खेल चल रहा है जिस पर जिम्मेदार विभाग परिवहन एवं पुलिस विभाग के द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है।

ओव्हरलोड वाहनों के चलने से गड्ढों में परिवर्तन होती जा रही सड़कें
एसईसीएल की सड़कें तो टूट ही गई है साथ में ओवरलोडिंग के कारण पाण्डे पेट्रोल पंप के समीप सड़कों में बड़े – बड़े गड्ढे होने के कारण कई बार दुर्घटना भी घटित हो चुकी हैं साथ ही सड़को में गड्ढे होने के कारण आवागमन करने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुक लॉजिस्टिक कंपनी में 24 घंटे एक ही ड्राइवर वाहन चलता है जिसमे नंबर की होड़ मची रहती हैं।
बिलासपुर जन सम्पर्क अधिकारी से कई बार की जा चूंकि हैं शिकायत
बहेराबाध कालरी से राजनगर आर ओ सीएचपी में कोयला परिवहन कर रहे राहुल लॉजिस्टिक द्वारा बिना त्रिपाल कवर किए ट्रांसपोर्टिंग करने पर इसकी शिकायत जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद चहाड़े जी बिलासपुर को भी दी गई साथ ही फोटो और वीडियो भी सेंड किए गए लेकिन इसके उपरांत आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही ट्रांसपोर्ट के विरुद्ध ना हो सकी जिससे कि इनके हौसले और भी बुलंद होते जा रहे हैं साथ ही यह भी कहा जाता है कि हमारे द्वारा हर जगह चढ़ोत्तरी दी जाती है जिससे कि हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है।
परिवहन विभाग द्वारा नही की जाती ओव्हरलोड वाहनों की जाँच
एसईसीएल से कोयला ट्रांसपोर्ट के लिए ट्रांसपोर्टर द्वारा लगाए गए वाहनों को परिवहन के लिए जो कार्य दिया गया है उस टेंडर में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि जिन कंपनियों के द्वारा ट्रांसपोर्टिंग की जाएगी उनमें ऊपर से त्रिपाल लगाई जाएगी
लेकिन बहेराबाध कालरी से कोयले परिवहन में लगे राहुल लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट द्वारा बिना त्रिपाल कवर किये ही कोयले का परिवहन करते आ रहे हैं साथ ही 14 चक्के के वाहन में 18 चक्के के वेट का परिवहन किया जा रहा है जिससे कि बड़े-बड़े कोयले सड़कों में गिरते रहते हैं और कुछ लोग इससे चोटिल भी होते रहते हैं लेकिन यह जिम्मेदार अधिकारी केवल कमीशन खोरी के चक्कर में अपनी जिम्मेदारियों से भागते नजर आ रहे हैं और इन्हें आम नागरिकों के जीवन की कोई चिंता नहीं है।
जिला परिवहन अधिकारी की कार्यवाही जीरो बेखोफ दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
बहेराबाध खदान से बीना त्रिपाल कवर किए राहुल लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट द्वारा कोयले परिवहन का कार्य प्रबंधक व ट्रांसपोर्ट के साथ अच्छी खासी ताल मेंल होने के कारण बिगत कई दिनों से
किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही ओवरलोड वाहनों व बिना त्रिपाल कवर के चलने वालों वाहनों पर यातायात विभाग व परिवहन विभाग द्वारा नहीं की गई कार्यवाही से बेख़ौफ़ दौड़ रहे बिना त्रिपाल कवर किये ओव्हरलोड वाहन।
इनका कहना है
कालरी प्रबंधन व ट्रांसपोर्टर को शासन के निर्देश का पालन कर कालरी निकलने वाले वाहनों को त्रिपाल कवर करके ही वाहन को बाहर करना चाहिए जांच के दौरान बिना तार पोलिंग के पाए गए वाहनों पर कार्यवाही की जाएगी।
रामखेलावन सिंह
नायब तहसीलदार बिजुरी




