*अमरकंटक में निःशुल्क केंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 29 को*
अनुपपुर जिला मध्य प्रदेश

अमरकंटक में निःशुल्क केंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 29 को
-संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रभान सिंह राठौर की रिपोर्ट
अनूपपुर/अमरकंटक
आगामी 29 अगस्त 2021 को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक अरंडी आश्रम अमरकंटक में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
जिन मरीजों को मुहं मे ना भरने वाले छाले, गले मे गांठ एवं न भरने वाले घाव, खाना खाने में परेशानी रुकावट, स्तन मे किसी प्रकार की गांठ, सूजन या कडापन, निप्पल से खून आना या थिकनेस मे बढलाव या दर्द, सामान्य महामारी से अधिक आसामाजिक रक्त महावारी, एवं स्त्राव गर्भाशय एवं अंडाशय की विकृतियां, मल या मूत्र त्यागने की आदत में बदलाव,खून जाना, खाना खाने मे रुकावट,लम्बे समय तक गला बैठ जाना इस तरह के लक्षण वाले मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।इनमें से कोई भी परेशानी है तो पीड़ित अवश्य निःशुल्क परामर्श ले और शिविर का लाभ उठाएं।
डॉक्टरों ने बताया कि कैंसर का ईलाज संभव है यदि समय से इसका उपचार हो जाए। आयोजन शिविर के सदस्यों ने आम जनता से आग्रह किया है कि जांच में आते समय पूर्व की पर्ची एवं रिपोर्ट लेकर अवश्य आये ताकि मरीज की मेडिकल सम्बंधित हिस्ट्री मिल सके। ट्रस्टी स्वामी योगी राज सीताराम दास महाराज ट्रस्ट अमरकंटक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि उक्त शिविर बाल्को मेडिकल सेंटर रायपुर के सहयोग से किया जा रहा है इस निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में परीक्षण के उपरांत कैंसर के जो मरीज पाए जाएंगे उनका निशुल्क चिकित्सा/ उपचार भी अमरकंटक बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के द्वारा कराया जाएगा।
पंजीयन एवं किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए ट्रस्ट के उक्त नंबरों से संपर्क किया जा सकता है।
मों नं. 9770884246,9301873809,9424774881




